जोहार प्रीमियर लीग बोड़ला का भव्य आगाज 22 फरवरी से ; 13 टीमों के बीच सजेगी क्रिकेट की जंग

आशु चंद्रवंशी,कवर्धा। क्षेत्र के खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी और उत्साहवर्धक खबर है। बोड़ला के मिनी स्टेडियम में आगामी 22 फरवरी 2026 से ‘जोहर प्रीमियर लीग’ का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट को लेकर क्षेत्र के युवाओं और दर्शकों में जबरदस्त रोमांच देखा जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार, इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को एक राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करना है।
नीलामी में डेविड रहे सबसे महंगे खिलाड़ी
बीते 13 फरवरी को वर्मा भवन पोंडी में टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों की नीलामी (ऑक्शन) प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस नीलामी में कुल 13 टीमों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने 200 से अधिक खिलाड़ियों पर बोली लगाई। नीलामी के दौरान ‘डेविड’ नाम के खिलाड़ी सबसे महंगे बिके, जो पूरे आकर्षण का केंद्र रहे।
लाखों के इनामों की होगी बौछार
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि रखी गई है: जिसमें प्रथम पुरस्कार (विजेता)₹1,11,111,द्वितीय पुरस्कार (उपविजेता): ₹55,555,मैन ऑफ द मैच: ₹7,777,बेस्ट बैटर व बेस्ट बॉलर ₹3,333 दिया जाएगा।
यूट्यूब पर होगा मैचों का सीधा प्रसारण
आयोजन समिति के सदस्य सुमित वर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट के हर मुकाबले का सीधा प्रसारण ‘108 लाइव चैनल’ के माध्यम से यूट्यूब पर किया जाएगा। उद्घाटन से लेकर फाइनल तक के मैच देश-दुनिया के किसी भी कोने से देखे जा सकेंगे। वहीं, सदस्य अमित वर्मा ने जानकारी दी कि दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।
क्षेत्र के लिए गर्व का विषय
समिति सदस्य महेश वर्मा ने कहा, बोड़ला ब्लॉक में इस तरह का आयोजन पहली बार हो रहा है, जो जिले में अपनी तरह की दूसरी बड़ी प्रतियोगिता है। यह हमारे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
समिति ने स्पष्ट किया कि जेपीएल केवल एक खेल नहीं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और भविष्य के सितारे तैयार करने का एक सशक्त माध्यम है।



