कवर्धा के हरीश साहू को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए प्रदेश युवा प्रकोष्ठ साहू संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष

कवर्धा। प्रदेश साहू संघ ने शनिवार को अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें कवर्धा जिले के ऊर्जावान युवा सामाजिक कार्यकर्ता हरीश साहू को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश सह संयोजक (उपाध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ) के पद पर नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेंद्र साहू, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत साहू, महामंत्री रामचरण साहू और जिलाध्यक्ष धरमराज साहू के मार्गदर्शन व सहमति से की गई है।
सामाजिक सक्रियता और समर्पण का मिला फल
हरीश साहू लंबे समय से साहू समाज में बिना किसी पद की लालसा के निरंतर सक्रियता के साथ अपनी सेवाएं प्रदान करते आ रहे हैं। उनके इसी सेवा भाव और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें इस बार इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पूर्व भी हरीश साहू ने समाज हित में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिसमें वे तहसील बोड़ला के संगठन मंत्री और इसके बाद जिला स्तर पर कर्मा सेना के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
मानव सेवा और गौ-सेवा में भी रहते हैं तत्पर
समाज सेवा के साथ-साथ हरीश साहू अन्य लोक-कल्याणकारी कार्यों में भी हमेशा आगे रहते हैं। वर्तमान में वे मैत्री गौसेवक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री तथा ‘नई चमक रक्तदान एवं जनकल्याण समिति’ के जिलाध्यक्ष के रूप में लगातार गौ-माता की रक्षा और पीड़ित मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। उनकी इसी जनहितैषी कार्यशैली को देखते हुए प्रदेश संगठन ने उन्हें अपनी टीम में जगह दी है।
शीर्ष नेतृत्व और शुभचिंतकों का जताया आभार
अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए हरीश साहू ने कहा, प्रदेश संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसे मैं अपने तन, मन और धन से पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करूँगा। मैं इस जिम्मेदारी के लिए प्रदेश व जिला संघ के शीर्ष नेतृत्व और अपने सभी शुभचिंतकों का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ, जिनके आशीर्वाद से मुझे यह सेवा का अवसर मिला है।हरीश साहू की इस नियुक्ति पर कवर्धा जिले सहित साहू समाज के सामाजिक कार्यकर्ताओं, मित्रों और शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।



