तुषार चन्द्रवंशी ने जन्मदिवस पर सेवा कार्य कर पेश की मिसाल : जरूरत मंद बच्चों के बीच में जाकर मनाया जन्मदिन, बच्चों को कपड़ा,जूता चप्पल ,स्कूल बैग कापी पेन किया वितरण

कवर्धा। आज के दौर में जहां जन्मदिवस प्रायः केक काटकर, उत्सव और विभिन्न आयोजनों के माध्यम से मनाए जाते हैं, वहीं उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा के मार्गदर्शन एवं सहयोग से समाजसेवी तुषार चन्द्रवंशी ने अपना जन्मदिवस सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं के साथ मनाकर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।जन्मदिवस के अवसर पर तुषार चन्द्रवंशी बैगा जनजाति बाहुल्य वनांचल क्षेत्रों के दूरस्थ गांवों में पहुंचे और वहां के जरूरतमंद बच्चों के बीच समय बिताया। उन्होंने बच्चों का मुंह मिठा कराकर जन्मदिवस की खुशियां साझा कीं तथा नंगे पैरों में चप्पल पहनाकर उनके प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया। इसके साथ ही शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बच्चों को स्कूल बैग, कापी, पेन तथा अन्य शैक्षणिक सामग्री भेंट की गई।
वनांचल क्षेत्र के बच्चों को आवश्यक सामग्री प्राप्त होने पर उनके चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अवसरों पर जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर सेवा कार्य करना समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।तुषार चन्द्रवंशी ने कहा कि उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सेवा का लाभ पहुंचाने की सोच के साथ कार्य करती हैं। उनके मार्गदर्शन से प्रेरणा लेकर जन्मदिवस को केवल व्यक्तिगत उत्सव न मानते हुए जरूरतमंद बच्चों के बीच खुशियां बांटने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को भी अपने विशेष अवसरों पर जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बना सकती है। इसी सोच के साथ बच्चों को अध्ययन सामग्री प्रदान की गई ताकि वे पढ़ाई के प्रति और अधिक प्रेरित हों तथा अपने सपनों को साकार कर सकें।ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा के जनसेवा आधारित विचारों तथा उनके मार्गदर्शन में किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए तुषार चन्द्रवंशी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता से परिपूर्ण ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ मानवता की भावना को भी मजबूत करते हैं।तुषार चन्द्रवंशी का यह सेवा अभियान न केवल जन्मदिवस मनाने का एक अनूठा तरीका रहा, बल्कि यह संदेश भी देता है कि किसी भी खुशी का वास्तविक महत्व तब बढ़ जाता है जब उसे समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों के साथ साझा किया जाए। यह पहल सामाजिक समरसता, जनसेवा और मानवीय मूल्यों को सशक्त करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत पंडरिया क्षेत्र क्रमांक 22 के युवा साथी बिरेंद्र बघेल, गोपाल जायसवाल, आनंद, लक्ष्मण,मानचद टंडन सतयोगेश्वर अंश आदित्य ब्रजेश संजु चेतन सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।



