आम चर्चा

खाद की कालाबाजारी पर विधायक भावना बोहरा का सख्त एक्शन, परसवारा और पांडातराई की खाद दुकानों में छापामार कार्यवाही एक दुकान में अनियमितता पर तत्काल किया गया सील

कवर्धा। खाद की कालाबाजारी पर विधायक भावना बोहरा का सख्त एक्शन, परसवारा और पांडातराई की खाद दुकानों में छापामार कार्यवाही एक दुकान में अनियमितता पर तत्काल किया गया सील। ज्ञात हो की भारतीय किसान संघ की मांग पर कबीरधाम जिले में किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से विधायक भावना बोहरा के निर्देश पर प्रशासन द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान परसवारा एवं पांडातराई क्षेत्र की खाद दुकानों में अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित दुकानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ या खाद की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विधायक भावना बोहरा ने कहा कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। यदि कोई व्यापारी कालाबाजारी, जमाखोरी या नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने किसानों से भी अपील की है कि यदि कहीं खाद की कालाबाजारी, अधिक कीमत वसूली या कृत्रिम कमी की जानकारी मिले तो तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करें, ताकि दोषियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button