आम चर्चा

आबकारी की सतर्कता से सलाखों के पीछे पहुँचा तस्कर! : 70 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, जिले में शराब माफिया पस्त,आबकारी विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी

आशु चंद्रवंशी,कवर्धा। जिले में अवैध शराब के सौदागरों के खिलाफ आबकारी विभाग ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपना ली है। विभाग की पैनी नजर और सटीक रणनीति के चलते बोड़ला क्षेत्र में अवैध शराब के एक बड़े ठिकाने को ध्वस्त कर दिया गया है। आबकारी टीम की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई ने अवैध कारोबारियों के बीच खौफ पैदा कर दिया है।खुफिया इनपुट पर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए विवेचना अधिकारी अभिनव रायजादा के नेतृत्व में विभाग ने सूचना मिलते ही बिना समय गंवाए ग्राम पालक में दबिश दी। यह टीम की मुस्तैदी ही थी कि आरोपी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। भारी मात्रा में लगभग 70 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया ।वही  मुख्य आरोपी लखन ध्रुव को गिरफ्तार कर कड़ी धाराओं 34(2) के तहत जेल भेजने की तैयारी है। इस मिशन को सफल बनाने में आबकारी उपनिरीक्षक गीता साहु और उनकी टीम ने जो साहस दिखाया, वह काबिले तारीफ है। टीम के हर सदस्य— रिखी राम नेताम, विद्या सिंह परमार, अमर पिल्ले और आकाश चौहान की सक्रियता ने यह साबित कर दिया कि प्रशासन अवैध गतिविधियों को जड़ से मिटाने के लिए संकल्पित है।

जनता ने सराहा, विभाग ने बढ़ाया हाथ

शहर और ग्रामीण इलाकों में आबकारी विभाग के इस कड़े रुख की सराहना हो रही है। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि यह तो बस शुरुआत है, आने वाले दिनों में अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान और भी ज्यादा आक्रामक होगा।

आम नागरिक भी बनें जागरूक

विभाग ने जनता से अपील की है कि वे इस जंग में शासन का साथ दें। आपकी एक गुप्त सूचना समाज को नशे की बुराई से बचा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button