आम चर्चा

जिला स्तरीय ‘रंगोत्सव’ फाग प्रतियोगिता : युवा मुट्ठी नेऊरगांव खुर्द लोक-संस्कृति के संरक्षण और गांव के विकास का नया चेहरा

आशु चंद्रवंशी, कवर्धा। ग्राम पंचायत नेऊरगांव खुर्द की पावन धरा पर ‘युवा मुट्ठी’ संगठन द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय ‘रंगोत्सव’ फाग-सांस्कृतिक प्रतियोगिता का कल भव्य आगाज हुआ,आज अंतिम दिवस है। प्रेम, आनंद और भाईचारे के इस महापर्व पर गांव के युवाओं और वरिष्ठजनों ने मिलकर एक ऐसी मिसाल पेश की, जिसने न केवल उत्सव की रौनक बढ़ाई, बल्कि आपसी सौहार्द और संस्कारों का भी सुंदर परिचय दिया।

नगाड़ों की थाप पर झूमा नेउर गांव सहित क्षेत्रवासी

कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर पूरा मंच प्रांगण नगाड़ों की थाप और होली गीतों की मधुर स्वर लहरियों से गुंजायमान रहा। गांव के प्रत्येक नौजवान ने उत्साह के साथ झूमते हुए इस उत्सव को जीवंत बना दिया। गुलाल लगाकर और गले मिलकर एक-दूसरे का आत्मीय स्वागत किया गया, जो हिंदू धर्म के इस पवित्र त्योहार की वास्तविक सुंदरता—प्रेम और सहानुभूति—को दर्शाता है।


वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस भव्य महोत्सव के मुख्य अतिथि विदेशी राम धुर्वे (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, कवर्धा) नरेश चंद्रवंशी(जनपद सदस्य प्रतिनिधि, बोड़ला),मोहन धुर्वे (मंडल अध्यक्ष, बोड़ला),काशीराम(भाजपा जिला प्रवक्ता, कवर्धा), नेमसिंह धुर्वे (सरपंच) एवं कुलदीप चंद्रवंशी (उप सरपंच), पूर्व सरपंच कुमार धुर्वे, रामू एवं समस्त पंचगण। सभी अतिथियों ने ‘युवा मुट्ठी’ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी लोक-संस्कृति और दिव्य परंपराएं सुरक्षित रहती हैं।

विकास की मशाल थामे ‘युवा मुट्ठी

गौरतलब है कि युवा मुट्ठी, नेऊरगांव खुर्द केवल सांस्कृतिक आयोजनों तक सीमित नहीं है। यह संगठन लगातार गांव के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता के कार्यों में समर्पित है। युवाओं की यह टोली गांव की समस्याओं के निराकरण और जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहती है, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।

हमारा उद्देश्य आपसी भेदभाव को भुलाकर प्रेम और करुणा के साथ गांव को उन्नति की राह पर ले जाना है। कल की सफलता के बाद, आज दूसरे दिन भी हम इसी ऊर्जा और उमंग के साथ रंगोत्सव को सफल बनाएंगे।
— सदस्य, युवा मुट्ठी परिवार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button