आम चर्चा

नंद घरों में प्रारंभ हुआ वाटर बॉउल चैलेंज

कवर्धा। सामाजिक पहल में हमेशा अग्रणी रही अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की नंद घर परियोजना के अंतर्गत वाटर बॉउल चैलेंज प्रारंभ किया गया है। इस भीषण गर्मी में एनिमल वेलफेयर को ध्यान में रखते हुए पक्षियों एवं अन्य पशुओं के लिए नंद घरों में एक एक पानी का बॉउल रखा गया है, पूरे गर्मी के दौरान चलने वाली इस प्रतियोगिता में टैको संस्था सहयोगी है। प्रतियोगिता के अंत में सबसे बेहतर फोटो को वेदांता फाउंडेशन द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। पानी बॉउल चैलेंज में अब तक छत्तीसगढ़ के नंद घरों के 500 से अधिक बच्चो ने भाग लिया है।

ज्ञातव्य हो की इस सराहनीय पहल में रायगढ़ स्थित समाजसेवी संस्था जनमित्रम कल्याण समिति की भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।
वर्तमान में छः ग राज्य में 06 जिलों में अब तक 262 आंगनबाड़ीयो को नँद घर के रूप में विकसित किया जा चुका है, और परियोजना की गतिविधियों का संचालन और देखरेख जनमित्रम कल्याण समिति रायगढ़ द्वारा किया जा रहा है।
इस परियोजना के अंतर्गत कबीरधाम जिले के नंदघरो में अनिमल वेलफेयर को ध्यान में रखते हुए पक्षियों एवं पशुओं के लिये नंदघरो मे वाटर बाॅऊल रखा गया परियोजना की गतिविधियों का संचालन जनमित्रम के कलस्टर कोआर्डिनेटर सुखदेव श्रीवास, सियाराम चंद्रवंशी, छबीलाल सांडिल्य, डोगेंद्र साहूँ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button