स्वामी विवेकानंद कॉलेज बोड़ला में वार्षिक स्नेह सम्मेलन संपन्न, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

आशु चंद्रवंशी,कवर्धा । स्थानीय शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाटिल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य उमेश कुमार पाठक ने की। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत उपाध्यक्ष लव निर्मलकर उपस्थित रहे।समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष नरेश चंद्रवंशी, अरविंद अवस्थी, संत वर्मा, आशु चंद्रवंशी, शिवम केशरवानी, कुलदीप चंद्रवंशी, सोमनाथ धुर्वे, नरेश मानिकपुरी, विद्या श्रीवास और मीनाक्षी जोशी मौजूद रहे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिसकी दर्शकों ने खूब सराहना की। मुख्य अतिथि विजय पाटिल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्राचार्य उमेश कुमार पाठक ने छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक और खेल जगत की उपलब्धियों पर हर्ष जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।वक्ताओं ने कहा कि बोडला जैसे वनांचल क्षेत्र में इस तरह का शैक्षणिक स्तर और खेल-कूद में छात्रों की इतनी बड़ी उपलब्धियां पूरे कबीरधाम जिले के लिए गर्व का विषय हैं।
राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी सम्मानित
वर्ष भर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रैक सूट और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले प्रमुख विद्यार्थियों में शामिल हैं। राहुल मरकाम: राष्ट्रीय एकीकरण शिविर हरिद्वार (2025-26) में सहभागिता।मनीषा: अंतर-परिक्षेत्र राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता। हॉकी टीम: रुखमणी खुसरो, अंजली बंजारे, अनीता खुसरो और हेमलता साहू (अंतर महाविद्यालयीन हॉकी)। युवा संसद: होलीराज पटेल और सुमन चंद्रवंशी (राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2025)।एनएसएस शिविर: नितेश बंजारे (बलौदाबाजार शिविर) और रोहित तिलगाम (राज्य स्तरीय शिविर 2024-25)।साहित्य: नितेश डिंडोरे (जिला स्तरीय कहानी लेखन में प्रथम और कविता में द्वितीय स्थान)।
शिक्षा के क्षेत्र में जिले का गौरव
कबीरधाम जिले में अपनी विशेष पहचान रखने वाला यह महाविद्यालय अपनी उत्कृष्ट पढ़ाई और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण के लिए जाना जाता है। वनांचल क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान कर यह संस्थान मील का पत्थर साबित हो रहा है। वार्षिक उत्सव के दौरान प्राचार्य उमेश कुमार पाठक ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि यहाँ के छात्र हर वर्ष परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ा रहे हैं।
महाविद्यालय परिवार का रहा विशेष सहयोग
कार्यक्रम का सफल आयोजन छात्रसंघ एवं सांस्कृतिक प्रभारी सनत कुमार देवांगन और महाविद्यालय परिवार के सहयोग से हुआ। इस दौरान प्राध्यापक राकेश गौतम, योगेश ध्रुव, शंकर साहू, पुखराज भारद्वाज, अन्नपूर्णा शर्मा, प्रिया राठौर, जयंक खुराना, कोमल मिश्रा, बलदाऊ यादव, वसुमित्र शुक्ला सहित कार्यालयीन स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सनत कुमार देवांगन ने आभार व्यक्त किया।



