आम चर्चा

शासकीय हाई स्कूल बैरख में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर किया पुस्तक वाचन,शिक्षा के अधिकार और साक्षरता के महत्व के बारे में किया जागरूकता

आशु चंद्रवंशी, कवर्धा। शासकीय हाई स्कूल बैरख, माध्यमिक विद्यालय, आदिवासी बालक आश्रम बैरख के विद्यार्थी एवं शिक्षक गण द्वारा अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर पुस्तक वाचन किया गया। प्राचार्य सोहन कुमार यादव ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितम्बर को मनाया जाता है ताकि लोगों को साक्षरता के महत्व के बारे में जागरूक किया जा सके और यह याद दिलाया जा सके कि यह व्यक्तियो, समुदायों और समाज के विकास के लिए कितनी आवश्यक है। शिक्षिका चमेश रावटे ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का उद्देश्य शिक्षा के अधिकार और साक्षरता के महत्व के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में प्राचार्य सोहन कुमार यादव,व्याख्याता प्रेमलता ठाकुर, शिक्षिका चमेश रावटे, प्रधान पाठक आरती झारिया एवं विद्यार्थी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button