आम चर्चा

डिप्टी सीएम की पत्नी रश्मि विजय शर्मा के सानिध्य में 300 से अधिक महिलाओं ने मनाया तीज मिलन उत्सव

आशु चंद्रवंशी,कवर्धा।उपमुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक विजय शर्मा के विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बोड़ला मंडल में ‘तीजा तिहार’ के पावन अवसर पर भव्य तीज मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि विजय शर्मा विशेष रूप से शामिल हुईं।

कार्यक्रम में बोड़ला मंडल की 300 से अधिक माताएं और बहनें पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं, जिससे पूरा माहौल छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग में सराबोर हो उठा। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मुख्य अतिथि रश्मि शर्मा का आत्मीय और भव्य स्वागत किया गया।

पर्दे के पीछे रहकर रश्मि शर्मा ने संभाली कमान, बांटे उपहार

इस भव्य आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि पूरे कार्यक्रम की सूत्रधार स्वयं श्रीमती रश्मि विजय शर्मा थीं। उन्होंने पर्दे के पीछे रहकर इस विशाल आयोजन की एक-एक व्यवस्था खुद संभाली, ताकि क्षेत्र की बहनों को तीजा मनाने में कोई कमी न रहे। इसके बावजूद, उन्होंने मंच से इसका कोई श्रेय नहीं लिया और बेहद सादगी के साथ इसे सभी बहनों का सामूहिक आयोजन बताया। तीजा की खुशी को दोगुना करते हुए रश्मि शर्मा ने कार्यक्रम में आईं सभी 300 से अधिक महिलाओं को विशेष उपहार भेंट किए। उपहार पाकर और उपमुख्यमंत्री की पत्नी की इस सहृदयता को देखकर क्षेत्र की महिलाएं अत्यंत भावुक और खुश नजर आईं।

उद्बोधन में बोलीं रश्मि शर्मा- “पद प्रतिष्ठा अपनी जगह, हम सब एक ही परिवार के सदस्य”

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए श्रीमती रश्मि विजय शर्मा ने बेहद भावुक और आत्मीय उद्बोधन दिया। उन्होंने सभी को तीजा पर्व की बधाई देते हुए कहा, “तीजा हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति और अस्मिता का प्रतीक है। पद, प्रतिष्ठा और राजनीति अपनी जगह है, लेकिन हम सब मिलकर एक विशाल परिवार हैं। कवर्धा और बोड़ला क्षेत्र की हर एक महिला मेरे परिवार की सदस्य है। एक परिवार के रूप में हमारा यह आपसी संबंध और स्नेह हमेशा इसी तरह बना रहना चाहिए।” उन्होंने सभी महिलाओं से अपनी परंपराओं को सहेजने और इस त्योहार को पूरे उत्साह व आपसी प्रेम के साथ मनाने का आग्रह किया।

लगातार दूसरे वर्ष आयोजन, संस्कृति और खेलों की दिखी अनूठी झलक

यह लगातार दूसरा वर्ष है जब रश्मि विजय शर्मा की पहल पर इतनी भव्यता के साथ तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन में छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की अद्भुत छटा देखने को मिली। महिलाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें ‘कुर्सी दौड़’ मुख्य आकर्षण रही। खेल में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बचपन की यादों को ताजा किया।

पारंपरिक बैगा और कर्मा नृत्य की थाप पर थिरकीं महिलाएं, रश्मि शर्मा ने भी मिलाए कदम

समारोह में शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। मंच पर छत्तीसगढ़ की शान कहे जाने वाले बैगा नृत्य, कर्मा, राउत नाचा, भोजली और पंथी जैसे पारंपरिक नृत्यों और लोक गायन की प्रस्तुति दी गई। माहौल उस समय और भी खुशनुमा हो गया जब डिप्टी सीएम की पत्नी रश्मि शर्मा खुद को रोक नहीं पाईं और महिलाओं के बीच पहुंचकर उनके साथ पारंपरिक गीतों पर जमकर डांस किया। अपने बीच इतनी सादगी से डिप्टी सीएम की पत्नी को नाचते और खुशियां बांटते देख वहां मौजूद महिलाएं बेहद उत्साहित और आनंदित नजर आईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button