आम चर्चा

पीएम श्री सेजस स्कूल पोड़ी के छात्रों ने किया बैंक का शैक्षणिक भ्रमण, ब्रांच मैनेजर खाता, लोन, चेक,नेट बैंकिंग, केवाईसी एवं बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में की दी व्यवहारिक जानकारी

आशु चंद्रवंशी,पोड़ी।  राज्य माध्यमिक शिक्षा के निर्देशानुसार एवं प्राचार्य संजय कुमार गुप्ता के आदेशानुसार पीएम श्री सेजस स्कूल पोड़ी के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बैंकिंग विषय के छात्र-छात्राओं ने बैंक का शैक्षणिक भ्रमण किया।

राज्य शिक्षा मंडल के निर्देश पर हुआ भ्रमण

छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ व्यवहारिक ज्ञान देने के उद्देश्य से यह भ्रमण आयोजित किया गया था, ताकि छात्र बैंकिंग प्रणाली को नजदीक से समझ सकें।

ब्रांच मैनेजर ने दी जानकारी

बैंक में ब्रांच मैनेजर श्री वरुण कुमार द्विवेदी, राजू चंद्रवंशी एवं समस्त बैंक स्टाफ द्वारा छात्रों का स्वागत किया गया। अधिकारियों ने छात्रों को खाता खोलना, लोन प्रक्रिया, विड्रॉल फॉर्म, चेक भरना, एटीएम, नेट बैंकिंग, केवाईसी एवं बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

ज्ञान के साथ साथ जागरूकता कार्यक्रम

इस अवसर पर बैंकिंग विषय के शिक्षक सुरेश प्रजापति ने कहा कि आज के समय में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। जब छात्र खुद बैंक जाकर अधिकारियों से सीखते हैं तो उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और वे वित्तीय रूप से जागरूक बनते हैं। इस तरह के भ्रमण से छात्रों को भविष्य में बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने में मदद मिलेगी।भ्रमण के दौरान शिक्षिका सुमन देवांगन भी उपस्थित रही। प्राचार्य संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि शासन की यह पहल छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button