आम चर्चा

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की संपर्क कक्षाएं 26 जुलाई से शुरू : पीएम श्री सेजेस बोड़ला में विद्यार्थियों को मिलेगा विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

आशु चंद्रवंशी, कवर्धा। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर के अंतर्गत संचालित अध्ययन केंद्र क्रमांक–0202 पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, बोड़ला में हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों के लिए संपर्क कक्षाओं का शुभारंभ 26 जुलाई 2026 से किया जा रहा है। यह कक्षाएं विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास और परीक्षा की मजबूत तैयारी को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को नियमित रूप से संचालित होंगी।

कक्षाओं के मुख्य बिंदु एवं विशेषताएँ

अध्ययन केंद्र के अंतर्गत आयोजित होने वाली इन संपर्क कक्षाओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सहायता प्रदान करना है।

कक्षाओं के मुख्य बिंदु एवं विशेषताएँ

कक्षाओं के दौरान अनुभवी शिक्षकों द्वारा सभी विषयों की सरल और प्रभावी ढंग से पढ़ाई कराई जाएगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान आने वाली कठिनाइयों और प्रश्नों का तुरंत समाधान विषय विशेषज्ञों द्वारा मिलेगा। आगामी परीक्षाओं के पैटर्न, महत्वपूर्ण प्रश्नों और सटीक उत्तर लेखन (आंसर राइटिंग) की विशेष तकनीक सिखाई जाएगी। सभी पंजीकृत विद्यार्थियों को अध्ययन केंद्र से निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें और जरूरी पठन सामग्री वितरित की जाएगी, ताकि वे अपनी तैयारी को और अधिक सुदृढ़ बना सकें। प्रत्येक शनिवार और रविवार को लगने वाली इन कक्षाओं से विद्यार्थियों में नियमित अध्ययन की आदत विकसित होगी, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

ओपन स्कूल प्रभारी रवि कुमार वर्मा ने की अपील

अध्ययन केंद्र के प्रभारी शरवि कुमार वर्मा ने सभी पंजीकृत विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अध्ययन केंद्र पीएम श्री सेजेस, बोड़ला में उपस्थित होकर इन कक्षाओं में अनिवार्य रूप से सहभागिता करें तथा निःशुल्क पाठ्य सामग्री प्राप्त करें।
श्री वर्मा ने कहा कि नियमित उपस्थिति, योग्य शिक्षकों का मार्गदर्शन और अध्ययन सामग्री का सही उपयोग विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने और उज्जवल भविष्य के निर्माण में पूरी तरह सहायक होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button