भाजपा सेवा संकल्प अभियान: सपनों का भारत विषय पर जिले के सैकड़ों स्कूल-कॉलेजों में होगी प्रतियोगिता

आशु चंद्रवंशी,कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी जिला कबीरधाम द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।
तैयारियों को लेकर जानकारी दी –
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक अशोक चंद्रवंशी ने बताया कि इस अभियान की पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है और इसी भावना के साथ यह अभियान चलाया जा रहा है।
सपनों का भारत कार्यक्रम में प्रतियोगिता का उद्देश्य –
अशोक चंद्रवंशी ने बताया कि सपनों का भारत विषय पर ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति सेवा भाव और विकसित भारत के सपने को जागृत करना है। बच्चों के विचारों से नए भारत की झलक मिलेगी।
जिले भर के सभी मंडलों में होगा आयोजन –
अशोक चंद्रवंशी ने बताया कि जिले के सभी 14 मंडलों कवर्धा शहर, कवर्धा ग्रामीण, पिपरिया, भोरमदेव, बोड़ला, रेंगाखार जंगल, सहसपुर लोहारा, पंडरिया, दुल्लापुर बाजार, कुकदूर, कुण्डा, पाण्डातराई, इंदौरी और रणवीरपुर के सैकड़ों शिक्षण संस्थानों में यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जरूरत पड़ने पर और भी स्कूल-कॉलेजों को जोड़ा जाएगा।
कबीरधाम जिले के महाविद्यालयों में भी होगा आयोजन
महाविद्यालय स्तर पर पीजी कॉलेज कवर्धा, कन्या महाविद्यालय कवर्धा, स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय बोड़ला, माधव मुक्तिबोध महाविद्यालय सहसपुर लोहारा, शासकीय नवीन महाविद्यालय पिपरिया, शासकीय नवीन महाविद्यालय कुण्डा, इंदिरा गांधी महाविद्यालय पंडरिया, शासकीय महाविद्यालय पाण्डातराई और शासकीय नवीन महाविद्यालय कुकदूर सहित जिले के सभी प्रमुख महाविद्यालयों में प्रतियोगिता होगी।
जिले के विभिन्न विद्यालयों में आयोजन
विद्यालय स्तर पर आत्मानंद स्कूल, करपात्री स्कूल, कैलाश नगर, बहनी, मैनपुरी, समनापुर, पिपरिया, रबेली, बिरकोना, नवघटा, राजानवागांव, खैरबनाकला, बोड़ला, तरेंगांव, बैजलपुर, चिल्की, झलमला, रेंगाखार, खारा, सिल्हाटी, पंडरिया, रौहा, पौनी, दुल्लापुर, कुकदूर, देवसरा, कुण्डा, पाण्डातराई, इंदौरी, रणवीरपुर, चारभाठा, रामपुर सहित जिले भर के सैकड़ों शासकीय और आत्मानंद विद्यालयों में प्रतियोगिता कराई जाएगी।
तिथि तय, श्रेष्ठ प्रतिभागी जाएंगे जिला स्तर पर –
अशोक चंद्रवंशी ने बताया कि सभी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे संबंधित संस्था के प्राचार्य से संपर्क कर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच प्रतियोगिता संपन्न कराएं। प्रत्येक संस्था से श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें जिला स्तर पर भेजा जाएगा, जहां उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।






