रेंगाखार जंगल में सेवा संकल्प अभियान की मंडल कार्यशाला हुआ संपन्न,प्रधानमंत्री के सेवा के 25 वर्ष पर चलेगा अभियान

आशु चंद्रवंशी,कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी मंडल रेंगाखार कला की सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला 09 सितंबर 2026 को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस रेंगाखार में आयोजित की गई।
प्रधानमंत्री के सेवा के 25 वर्ष पर चलेगा अभियान
कार्यशाला में मंडल प्रभारी एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष कबीरधाम परेटन वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक पूरे माह सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य जन सेवा के प्रति आभार व्यक्त करना, विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प लेना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना है।
नौ प्रमुख कार्यक्रमों पर चर्चा
अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद का दिया, 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति गाथा, सेवा मेरा योगदान और जनसेवक महाकुंभ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वक्ता द्वारा सभी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई और प्रत्येक कार्यक्रम के लिए मंडल स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष गजानंद यादव ने दिया और संचालन मंडल महामंत्री बारेलाल धुर्वे ने किया। इस दौरान जिला पंचायत सभापति राजकुमार मेरावी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कपूर चंद ठाकरे और मंगलू पोरते, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश धारवैया, पन्नालाल अग्रवाल और द्रौपदी कांवरे, मंडल मंत्री मोहन धुर्वे और दुर्गन बाई पटले, भाजयुमो अध्यक्ष राजेश निषाद, महिला मोर्चा अध्यक्ष सांयलता साहू, अजजा मोर्चा अध्यक्ष केवल मरकाम, अपिव मोर्चा अध्यक्ष हरीश यदु सहित सालिक राम पटले, मनीराम यादव, धुपसिंह धुर्वे, पूना राम मरकाम, देवकुमार, उमेश और शक्ति केंद्र प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वरिष्ठ कार्यकर्ता को दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के अंत में मंडल महामंत्री भरत पटेल ने आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता स्व. छत्तर लाल भगत की आत्मा की शांति के लिए मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।



