भाजपा मंडल पंडरिया में शक्ति केंद्र स्तरीय मासिक बैठक संपन्न : जिला उपाध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी ने की संगठनात्मक विषयों पर चर्चा,संगठन विस्तार और मन की बात की तैयारियों पर मंथन

कवर्धा। भाजपा मंडल पंडरिया के अंतर्गत शक्ति केंद्र स्तरीय मासिक बैठक मंगलवार को साहू छात्रावास भवन, मोहतरा खुर्द में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को सुदृढ़ करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पंडरिया मंडल प्रभारी अशोक चंद्रवंशी उपस्थित रहे।
अशोक चंद्रवंशी ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर
बैठक के मुख्य वक्ता, भाजपा कबीरधाम के जिला उपाध्यक्ष एवं पंडरिया मंडल प्रभारी अशोक चंद्रवंशी ने संगठनात्मक विषयों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी का ढांचा जितना पारदर्शी और सक्रिय रहेगा, संगठन उतना ही सशक्त होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ पार्टी के कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने का आह्वान किया। श्री चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक शक्ति हमारे बूथ स्तर के देवतुल्य कार्यकर्ता हैं। संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि वह अपने-अपने बूथ में नियमित संवाद बनाए रखे और जनता के सुख-दुख में सहभागी बने।अशोक चंद्रवंशी ने आगे कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुँचाना और अंतिम व्यक्ति तक लाभ दिलाना ही कार्यकर्ता का मुख्य ध्येय होना चाहिए। उन्होंने संगठन में अनुशासन, आपसी समन्वय और सतत सक्रियता पर विशेष बल दिया ताकि आगामी सभी अभियानों को बूथ स्तर पर ऐतिहासिक सफलता मिल सके।
बैठक में विभिन्न विषयों पर बनाई गई रणनीति
आगामी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के साथ सुनने की रणनीति बनाई गई। सभी बूथों में नियमित रूप से मासिक बैठक आयोजित करने तथा बैठक रजिस्टर में पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी नवल किशोर पांडे, भाजपा मंडल पंडरिया अध्यक्ष रविश सिंह ठाकुर, महामंत्री ललित चंद्रवंशी व विशाल शर्मा, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष तुलस कश्यप, भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष हरि साहू, शक्ति केंद्र संयोजक संतोष साहू एवं सहसंयोजक सुनील साहू ,मोहतरा खुर्द बूथ अध्यक्ष शिव सहाय साहू, रमतला बूथ अध्यक्ष तमस्कर साहू, विनोद साहू, दलपुरवा बूथ अध्यक्ष तुका राम साहू, पेंड्री खुर्द बूथ अध्यक्ष परमानंद कश्यप सहित शक्ति केंद्र रमतला के विभिन्न बूथों से आए कार्यकर्ता बंधु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।



