श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ में परीक्षित परिचय का हुआ वर्णन

कवर्धा। श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ में परीक्षित परिचय का हुआ वर्णन। इन्दौरी खपरी में चन्द्रवंशी पारा के बद्री चन्द्रवंशी के निवास में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के प्रथम दिवस पर कथा व्यास पंडित कमलेश पाण्डेय द्वारा भागवत कथा के महात्म्य का विस्तार से वर्णन किया गया।उन्होंने बताया कि भगवान भक्ति व प्रेम के भूखे होते है।
कथा व्यास द्वारा राजा परीक्षित द्वारा दिये गए श्राप व मनु कर्दम संवाद कथा प्रसंग पर कथा कही। ज्ञान अज्ञानता को नष्ट कर देती है। भागवत कथा भवरोगों को मिटाने के लिए पर्याप्त औषधि है जो व्यक्ति मन क्रम वचन से श्रीमद्भागवत की शरण कर लेता है भागवत उसकी कल्याण कर देती है। मानव जीवन सर्वश्रेष्ठ है क्योंकि इसमें नाम सुमिरन करने का मार्ग उपलब्ध होता है। इस कथा का आयोजन पोला देवी बद्री चन्द्रवंशी द्वारा किया जा रहा है। इस ज्ञान यज्ञ के आचार्य पंडितरामविशाल पाठक है।
