आम चर्चा

आम आदमी पार्टी कबीरधाम के कार्यालय पर ‘होली मिलन समारोह’ की रंगीनिया बिखरी, छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के कार्यकर्ता हुए शामिल

कवर्धा। आम आदमी पार्टी कबीरधाम के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्र से लेकर मैदानी क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सहित छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से सैकड़ों की संख्या में होली मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर मिठाईयां खिलाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

वरिष्ठ कार्यकर्ता पवन चंद्रवंशी, ने सभी को होली की बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा कि आम आदमी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। हर वर्ग आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित हैं। आम आदमी पार्टी देश की एकमात्र पार्टी है जो सभी समाज, धर्मों को साथ लेकर चल रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।आम आदमी पार्टी भाई भतीजावाद की राजनीति नहीं करती। आम आदमी पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है।

आम आदमी पार्टी के कबीरधाम के वरिष्ठ कार्यकर्ता व राजनांदगांव लोकसभा सचिव देवेन्द्र चंद्रवंशी ने सभी कार्यकर्ताओं को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पार्टी के संबंध में अपने विचार व्यक्त किया। श्री चंद्रवंशी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस ने बारी-बारी शासन करके जनता को लूटने का प्रयास किया है। वर्तमान में महंगाई अपने चरम सीमा को लांघ गई है।आम आदमी का जीना दूभर है।केंद्र व प्रदेश में महंगाई पर लगाम लगाने में दोनों प्रमुख पार्टियां इस पर रही है।इसलिए छत्तीसगढ़ में एकमात्र विकल्प आम आदमी पार्टी है और छत्तीसगढ़ की जनता समझ गई है इस बार पूरे प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।

होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से पूर्व साउथ जोन प्रभारी लोकसभा अध्यक्ष घनश्याम चंद्राकर, बिलासपुर से डी डी सिंग, राजनांदगांव लोकसभा सचिव कार्य. देवेन्द्र चंद्रवंशी, बिलासपुर लोकसभा सचिव मोहित यादव , मुंगेली जिलाध्यक्ष दीपक पात्रे, राजनांदगांव पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रमणि वर्मा, बेमेतरा जिला अध्यक्ष अंजोर दास, लोरमी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अध्यक्ष पूर्व पर्यवेक्षक बालोद उमेश देशमुख , शंकर बघेल, वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय चंद्रवंशी,कृष्णा गोस्वामी, बरतिया जायसवाल,जिला सचिव प्रकाश चंद्रवंशी, संतोष ठाकुर, मिथलेश साहू, पुनीत चंद्रवंशी, सुखचंद यादव,देवी चंद चंद्रवंशी, बबलु चंद्राकार, राजेश साहू,टेकन साहू,कार्तिक घोंसले, चमेली कुर्रे, बृजमोहन लहरे, विवेकानंद वर्मा, बेमेतरा ब्लॉक अध्यक्ष गुलशन कुमार टंडन,तिलक पटेल, भारती झारिया, तीरथ,क्लेश,सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button