आम चर्चा

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बोड़ला में किचन गार्डन का किया निर्माण,बच्चों ने लगाए मिर्ची-टमाटर के पौधे

आशु चंद्रवंशी,कवर्धा।  स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बोड़ला में पर्यावरण संरक्षण और पोषण वाटिका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किचन गार्डन का निर्माण किया गया।विद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार खरे के मार्गदर्शन एवं व्याख्याता युवराज कुमार निर्मलकर के सहयोग से विद्यालय परिसर में किचन गार्डन तैयार किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की गाइड एवं रेडक्रॉस की छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक बीज एवं पौध रोपण का कार्य किया गया।

किचन गार्डन में विभिन्न प्रकार की सब्जियों के बीज, मिर्ची एवं टमाटर के पौधे लगाए गए। छात्राओं ने स्वयं मिट्टी की गुड़ाई कर पौधों को रोपा और उसकी देखभाल का संकल्प लिया।व्याख्याता युवराज कुमार निर्मलकर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि किचन गार्डन से बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम, श्रम का महत्व और जैविक खेती के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। साथ ही मध्यान्ह भोजन में ताजी सब्जियों का उपयोग भी हो सकेगा।इस कार्यक्रम में विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का भी सराहनीय सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button