आम चर्चा

तहसील साहू संघ ने शिक्षक, महिला जनप्रतिनिधि एवं मातृशक्ति का किया सम्मान,शिक्षकों के सम्मान से बढ़ता है समाज का गौरव : चोवा राम साहू

आशु चंद्रवंशी,लोहारा। तहसील साहू संघ के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान एवं मातृशक्ति सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में तहसील अंतर्गत कार्यरत समस्त शिक्षकों का सम्मान किया गया। साथ ही महिला जनप्रतिनिधियों एवं मातृशक्ति को साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. सियाराम साहू पूर्व विधायक, श्री  धरमराज साहू जिलाध्यक्ष, श्री शीतल साहू ,श्री भोला राम साहू , श्री ईश्वर साहू श्री चोवा कुमार साहू प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ साहू संघ, श्री विजय साहू तहसील अध्यक्ष, श्रीमती कौशल्या साहू श्री देवराम साहू महामंत्री, श्री शिव कुमार साहू सीईओ स. लोहारा, श्री कन्हैयालाल साहू बीआरसी लोहारा, श्री दशरथ लाल साहू कृष्णा साहू देवराम साहू लेख राम साहू वेदराम साहू श्रीमती मिथिला साहू , श्री जानिक साहू, श्रीमति सोमिन साहू, श्री मन्नू लाल साहू, श्री संतोष साहू सहित समाज के पदाधिकारी एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।

संगठित एवं संस्कारित समाज निर्माण का दिया संदेश

समारोह को संबोधित करते हुए श्री चोवा कुमार साहू ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए संगठन के साथ संस्कार भी आवश्यक हैं। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी सहयोग, भाईचारा एवं एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संस्कारित परिवार ही संस्कारित समाज की नींव रखते हैं। बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व एवं भविष्य का निर्माण भी करते हैं। इसलिए शिक्षकों का सम्मान वास्तव में शिक्षा, संस्कार और ज्ञान का सम्मान है।

समारोह में शिक्षकों, महिला जनप्रतिनिधियों एवं मातृशक्ति के सम्मान से उपस्थित जनों में उत्साह का वातावरण रहा। कार्यक्रम ने समाज में शिक्षा, महिला सम्मान, सामाजिक एकता एवं संस्कारित परिवार निर्माण का सकारात्मक संदेश दिया।

अंत में तहसील साहू अध्यक्ष  विजय साहू द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी समाजजनों एवं उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button