आम चर्चा

समाज गौरव सम्मान से अलंकृत हुए UNITED NEWS OF ASIA (UNA) के संस्थापक सौरभ नामदेव

बिलासपुर। पत्रकारिता, मीडिया उद्यमिता एवं जनसरोकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए UNITED NEWS OF ASIA (UNA) के संस्थापक सौरभ नामदेव को आज बिलासपुर के सरकंडा स्थित नामदेव समाज भवन में आयोजित “संत नामदेव अलंकरण समारोह” में “समाज गौरव सम्मान” से अलंकृत किया गया।

अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ, जिला इकाई बिलासपुर एवं श्री नामदेव फाउंडेशन बिलासपुर द्वारा आयोजित इस समारोह में सौरभ नामदेव को उनके उल्लेखनीय कार्यों एवं उपलब्धियों के लिए सम्मान-पत्र प्रदान कर समाज की ओर से गौरवान्वित किया गया।

कोरोना काल के कठिन दौर में एक मोबाइल फोन और अकेले व्यक्ति के प्रयास से शुरू हुआ उनका मीडिया सफर आज एक व्यापक क्षेत्रीय मीडिया नेटवर्क का रूप ले चुका है। UNITED NEWS OF ASIA (UNA) के माध्यम से छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों तक समाचार और जनसरोकारों की आवाज पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

सौरभ नामदेव की पहचान एक युवा पत्रकार, मीडिया उद्यमी एवं लेखक के रूप में भी बनी है। उन्होंने “मोर मान, मोर कबीरधाम” पुस्तक के माध्यम से कबीरधाम के इतिहास, स्थानीय पहचान और विरासत को शब्दों में संजोने का प्रयास किया है। वहीं वर्ष 2026 में उन्हें “चाणक्य नेशनल लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड” से युवा उद्यमी के रूप में भी सम्मानित किया जा चुका है।

समाज गौरव सम्मान प्राप्त करने के बाद सौरभ नामदेव ने इसे अपने व्यक्तिगत सम्मान के साथ-साथ नामदेव समाज की युवा प्रतिभाओं, संघर्ष और उद्यमशीलता का सम्मान बताया।

उन्होंने कहा कि “एक छोटे से प्रयास से शुरू हुई यह यात्रा समाज और क्षेत्र के लोगों के विश्वास से यहां तक पहुंची है। यह सम्मान आगे और बेहतर कार्य करने की जिम्मेदारी बढ़ाता है।”

समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने सौरभ नामदेव को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनकी उपलब्धियों को समाज के युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button