कबीरधाम जिले के युवाओं को प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच : छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिभा खोज प्रतियोगिता-2026 का होगा भव्य आयोजन

आशु चंद्रवंशी,कवर्धा।छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज युवा प्रकोष्ठ के आह्वान पर प्रदेश के युवाओं की प्रशासनिक व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मजबूती देने के लिए “छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिभा खोज प्रतियोगिता–2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रतिभावान युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना और उन्हें सम्मानित करना है। कबीरधाम जिले में इस अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार और सफल संचालन के लिए तैयारियां जोरों पर हैं।
युवा प्रकोष्ठ कबीरधाम के जिला अध्यक्ष दीनानाथ चंद्रवंशी ने बताया कि कबीरधाम जिले के सामाजिक युवाओं में अद्भुत प्रतिभा है। उन्हें प्रशासनिक परीक्षाओं के माहौल से रूबरू कराने और उनकी तैयारी को परखने के लिए जिला मुख्यालय में परीक्षा केंद्र बनाया जा रहा है। उन्होंने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सम्मान व पुरस्कार प्राप्त करने की अपील की है।
CGPSC और व्यापमं की तर्ज पर होगी परीक्षा
इस प्रतियोगिता का स्तर राज्य की प्रतिष्ठित परीक्षाओं जैसे सीजीपीएससी , व्यापमं,एसएससी, रेलवे और शिक्षक भर्ती के अनुरूप रखा गया है। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए 200 पूर्णांक निर्धारित हैं। प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक मिलेंगे, जबकि 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। परीक्षा की समय अवधि 2 घंटे (दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक) होगी।
सिलेबस का स्वरूप
परीक्षा में छत्तीसगढ़ सामान्य अध्ययन (20 अंक), भारत का सामान्य अध्ययन (20 अंक), गणित व रीजनिंग (25 अंक), कुर्मी समाज से संबंधित प्रश्न (10 अंक) के साथ-साथ हिंदी, छत्तीसगढ़ी, अंग्रेजी, कंप्यूटर और करंट अफेयर्स (प्रत्येक 5 अंक) से सवाल पूछे जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां एवं नियम
रजिस्ट्रेशन की अवधि: 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक।
परीक्षा तिथि: 09 अगस्त 2026 (दिन-रविवार)।
पात्रता व आयु सीमा: न्यूनतम योग्यता 12वीं/स्नातक तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है।
रजिस्ट्रेशन शुल्क: मात्र 50 रुपये।
परीक्षा केंद्र: परीक्षा जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी (प्रति परीक्षा केंद्र न्यूनतम 50 परीक्षार्थी होना अनिवार्य है)। परीक्षा की पारदर्शिता के लिए परीक्षा हॉल की वीडियोग्राफी की जाएगी और परीक्षार्थियों का फीडबैक वीडियो भी बनाया जाएगा।
विजेताओं को मिलेंगे भव्य पुरस्कार
प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले होनहारों को नकद पुरस्कारों से नवाजा जाएगा, जो वरिष्ठ सामाजिक पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा सौजन्य स्वरूप दिए जा रहे हैं:
प्रथम पुरस्कार: ₹21,000 (सौजन्य: श्री विजय बघेल जी, प्रदेशाध्यक्ष व सांसद दुर्ग लोकसभा)
द्वितीय पुरस्कार: ₹17,000 (सौजन्य: श्री प्रीतपाल बेलचंदन जी, अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग)
तृतीय पुरस्कार: ₹15,000 (सौजन्य: श्री ललित चंद्राकर जी, विधायक दुर्ग ग्रामीण)
चतुर्थ पुरस्कार: ₹11,000 (सौजन्य: श्री योगेश वर्मा जी, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष)
पंचम पुरस्कार: ₹9,000 (सौजन्य: श्री कुंदन चंद्राकर जी, केंद्रीय महासचिव)
सांत्वना पुरस्कार: 5 विजेताओं को (प्रत्येक ₹3000) समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों के सौजन्य से दिए जाएंगे। इसके साथ ही प्रतीक चिन्ह (सौजन्य: श्री सुनील चंद्राकर जी, जिलाध्यक्ष दुर्ग) भी प्रदान किया जाएगा।
पंजीयन कैसे करें?
इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं:
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व जानकारी:
मोबाइल नंबर 9329539042 (गिरीश हरमुख) पर संपर्क कर सकते हैं।
ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन का पता: द्रोणाचार्य आई.ए.एस. अकादमी, बोरसी रोड, न्यू कलकत्ता स्वीट्स के पास, आदर्श नगर दुर्ग (छ.ग.)।
युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों—योगेश्वर कुमार देशमुख (प्रदेश युवा अध्यक्ष – 9827159213), गिरीश हरमुख (प्रदेश युवा सचिव – 9329539042) और कमलेश देशमुख (युवा महासचिव – 9827968047) ने “ज्ञान से विकास-विकास से मजबूत समाज, हर विद्यार्थी बने सफल-यही हमारा संकल्प” के साथ सभी युवाओं को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है।
कबीरधाम जिले के युवा सम्पर्क करें
कैलाश चंद्रवंशी – 9617767560
दीनानाथ चंद्रवंशी – 8889600244



