आम चर्चा

सबसे कम उम्र के युवा जनपद सदस्य रहे अमित चंद्रवंशी बने भाजयुमो जिला महामंत्री

आशु चंद्रवंशी,कवर्धा। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कबीरधाम ने संगठन विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ऊर्जावान युवा नेता अमित चंद्रवंशी को कवर्धा जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अमित चंद्रवंशी की इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

एबीवीपी से शुरू हुआ सफर, रचा था इतिहास

मूल रूप से पंडरिया विकासखंड के ग्राम सोढा के निवासी अमित चंद्रवंशी ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी। उनकी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने प्रदेश के सबसे कम उम्र के जनपद सदस्य बनकर एक कीर्तिमान स्थापित किया था।

संगठनात्मक अनुभव का मिला लाभ

अमित के अब तक के राजनीतिक सफर की प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं उन्होंने 2014-2018 में पांडातराई मंडल के कोषाध्यक्ष के रूप में सफल कार्यकाल। 2019 में मंडल अध्यक्ष के रूप में युवाओं को संगठित करने में अहम भूमिका। और वर्तमान में जिला महामंत्री के रूप में संगठन को सशक्त बनाने की नई जिम्मेदारी मिली है।

संगठन के लिए हमेशा रहूंगा तत्पर – अमित

महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का युवाओं पर अटूट विश्वास है। मेरी प्राथमिकता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुँचाना और युवा मोर्चा की सक्रियता को नई गति देना है।और मै संगठन के कार्यों के लिए हमेशा सदैव तत्पर रहूंगा।

जमीनी पकड़ और सरल स्वभाव

पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार, अमित अपनी सरल कार्यशैली और स्पष्ट सोच के लिए जाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति को आगामी समय में जिले में भाजपा की संगठनात्मक मजबूती और युवाओं को जोड़ने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button