सरस्वती शिशु मंदिर कुसुमघटा में जिला स्तरीय खो-खो, कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ सफलतापूर्वक आयोजन

आशु चंद्रवंशी,कवर्धा। बोड़ला विकासखंड के ग्राम कुसुमघटा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति के तत्वाधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। पूरे दिन विद्यालय परिसर खेल के रोमांच और उत्साह से भरा रहा।
17 विद्यालयों के 262 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कबीरधाम जिले के 17 विद्यालयों के कुल 262 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भैया वर्ग और बहन वर्ग दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने मैदान में अपनी फुर्ती, ताकत और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। खो-खो की फुर्ती हो या कबड्डी की पकड़, हर मुकाबले में खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय दिया। इस दौरान 20 से अधिक संरक्षक आचार्य जी भी उपस्थित रहे।
वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य क्षेत्र के मंदिर अर्चक पुरोहित प्रमुख चंद्रशेखर वर्मा एवं शिवनाथ वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी।
खिलाड़ियों को मिलेगा निःशुल्क कीट
जिला और ब्लॉक कबड्डी संघ की ओर से राकेश कश्यप और सुरेश चंद्रवंशी ने मंच के माध्यम से घोषणा किया कि,भैया वर्ग के कबड्डी खिलाड़ियों की निशुल्क में कीट दिया जाएगा,साथ ही एक कबड्डी मेट भी दिया जाएगा। कबड्डी संघ ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया और हर संभव मदद करने को कहा।
समापन समारोह में अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
भव्य समापन समारोह में मुख्य रूप से सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी शेखर राजपूत उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेश चंद्रवंशी, उमराव डडसेना, अनिल दास गुप्ता, राकेश कश्यप, भरत कश्यप, नेमसिंह ठाकुर, अर्जुन वर्मा, ओमप्रकाश जी, खिराम जी, भरत साहू, संतराम साहू, सुरेश वर्मा, रोहित साहू, बद्री गिरी, संदीप तंबोली, कुलेश्वर चंद्रवंशी, पत्रकार आशु चंद्रवंशी,नरेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में आचार्य जी, दीदी जी, ग्रामवासी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विजेता खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
आयोजन समिति द्वारा सभी खिलाड़ियों और अतिथियों के लिए भोजन और स्वल्पाहार की उत्तम व्यवस्था की गई थी। प्रतियोगिता के समापन पर रोमांचक मुकाबलों के बाद प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।



