आम चर्चा

नाबालिग बालिका को आत्महत्या करने पर मजबूर करने वाले दो आरोपियों को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

कवर्धा। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती की खुदकुशी के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर लड़की को खुदकुशी के लिए मजबूर करने का आरोप है। इनमें से एक मृतका का एक्स बॉयफ्रेंड है, जो ब्रेकअप के बाद उसे ब्लैकमेल कर रहा था। वहीं दूसरा आरोपी, मृतका से प्रेम संबंध तोड़ने दबाव बना रहा था।

मामला 30 दिसंबर 2021 का है। थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। घटनास्थल से पुलिस को मिले सुसाइड नोट में लड़की ने अपनी मौत के लिए एक्स बॉयफ्रेंड डोमेंद्र साहू (21) निवासी वार्ड-10 सतबहनिया मंदिर के पास और दूसरे प्रेमी अभिषेक चंद्रवंशी (19) निवासी ग्राम कुम्ही (थाना पंडरिया) को जिम्मेदार ठहराया था।

डेढ़ साल तक चली जांच के बाद अब जाकर दोनाें आरोपी की गिरफ्तार हई है। मामले में धारा 306, 34 और पॉक्सो एक्ट की धारा 11 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों आरोपी को जेल भेजा गया है। मोबाइल की जांच के लिए रायपुर के साइबर सेल में भेजने के लिए जरूरी कार्यवाही कर रहे हैं।

लड़की की फोटो रख बदनाम करने की दे रहा था धमकी

पुलिस के मुताबिक मृतिका 17 साल की थी, जब घटना हुई। उसका आरोपी डोमेंद्र साहू से प्रेम संबंध था। किसी कारण से दोनों का ब्रेकअप हो गया। उसे भुलाकर लड़की आगे बढ़ी। फिर आरोपी अभिषेक चंद्रवंशी से प्यार हुआ। इस बीच एक्स बॉयफ्रेंड डोमेंद्र लड़की को फोन कर परेशान करने लगा। फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगा, जिससे लड़की परेशान हो गई। उधर प्रेमी अभिषेक भी गलत आरोप लगाते हुए उसे छोड़ने की बात कहने लगा। इससे लड़की अवसाद में आ गई और घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

डेढ़ साल बाद मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट: कोतवाली प्रभारी एमबी पटेल ने बताया कि डेढ़ साल पहले लड़की ने फांसी लगाई थी। घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसमें अपनी मौत के लिए लड़की ने दोनों युवकों को जिम्मेदार बताया। लड़की के मोबाइल सीडीआर जांच की गई, जिसमें दोनों युवकों द्वारा लड़की को प्रताड़ित करने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button