आम चर्चा

पांडातराई में 501 समरसता कन्या भोज का आयोजन, सामाजिक समरसता और सेवा का दिया संदेश

आशु चंद्रवंशी,पांडातराई। सामाजिक समरसता, समानता एवं सेवा भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर, पांडातराई में समरसता कन्या भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में आपसी सद्भाव, सम्मान, सहयोग एवं समर्पण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
एबीवीपी नगर मंत्री हिरेंद्र बघेल ने कहा कि सामाजिक समरसता भारतीय संस्कृति की आत्मा है। समाज में कोई भी व्यक्ति छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति सम्मान और समानता का अधिकारी है। समरसता कन्या भोज जैसे आयोजन समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने तथा आपसी भेदभाव को समाप्त कर प्रेम, सद्भाव और अपनत्व की भावना विकसित करने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों एवं युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ सेवा और सामाजिक दायित्वों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए।
कार्यकर्ता तुलसी यादव ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी के सहयोग, समर्पण एवं सेवा भाव से समरसता कन्या भोज का आयोजन किया गया है। ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल कन्या भोज कराना नहीं, बल्कि समाज में समानता, सम्मान, भाईचारे और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करना है। सामाजिक समरसता तभी सशक्त होगी, जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति बिना किसी भेदभाव के एक-दूसरे का सम्मान करेगा और सुख-दुख में सहभागी बनेगा।
उन्होंने आगे कहा कि हमारी टीम निरंतर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के बीच पहुंचकर सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रही है। सेवा हमारे लिए केवल किसी एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि जीवन में अपनाने योग्य संस्कार है। हमारा प्रयास है कि विद्यार्थियों एवं युवाओं में सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित हो, ताकि वे समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा सकें। सभी सहयोगियों और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से ही ऐसे आयोजन सफल होते हैं। आने वाले समय में भी हमारी टीम समाज में सेवा, समरसता और जनजागरण की दिशा में निरंतर कार्य करती रहेगी। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हिरेंद्र बघेल, तुलसी यादव, अजय साहू, गोपाल जायसवाल, खेमलाल साहू, वीरेंद्र बघेल, अजय चंद्रवंशी, कालेश्वर निर्मलकर, वीरेंद्र चौहान, रूपेश भट्ट, वेदांत चौहान, वर्मा, लक्ष्मण पटेल, ओमकार यादव, रतना चंद्रवंशी आरती चंद्रवंशी स्थाई कार्यकर्ता विकी निर्मलकर, तुषार चंद्रवंशी, सचिन गुप्ता एवं आकाश वर्मा मनचंद टंडन शेषनारायण चंद्रवंशी उपस्थित रहे।।
कार्यक्रम में कन्याओं को भोज कराकर उनके प्रति सम्मान एवं स्नेह व्यक्त किया गया। आयोजन का उद्देश्य समाज में समानता, सामाजिक एकता और सेवा के संस्कारों को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button