आम चर्चा

नेऊरगांव खुर्द में 24 घंटे गूंजा राम नाम, श्रीराम संकीर्तन का हुआ सफल आयोजन

आशु चंद्रवंशी,कवर्धा। बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम नेऊरगांव खुर्द में 24 घंटे तक श्रीराम जय राम, जय जय राम के अखंड जयघोष से गूंजती रही। हरि ओम बोल बम समिति के तत्वावधान में आयोजित 24 घंटे का अखंड श्रीराम संकीर्तन एवं रामधुनी महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

युवा मुट्ठी बनी आयोजन की रीढ़

इस पूरे महोत्सव में गांव की युवा शक्ति युवा मुट्ठी की भूमिका सबसे अहम और प्रेरणादायक रही। युवा मुट्ठी के साथियों ने इस आयोजन को अपना सामूहिक दायित्व मानते हुए दिन-रात सेवा कार्य किया। मंडलियों के स्वागत से लेकर मंच व्यवस्था, भोजन-प्रसादी, अनुशासन और सम्मान समारोह तक हर मोर्चे पर युवा मुट्ठी ने सेवा, संस्कार और संस्कृति का परिचय दिया। धार्मिक आयोजनों में युवाओं की यह सकारात्मक भागीदारी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

20 मंडलियों की प्रस्तुति से भक्तिमय हुआ गांव

महोत्सव में कबीरधाम सहित आसपास के जिलों से लगभग 20 राम संकीर्तन मंडलियों ने भाग लिया। अलग-अलग मंडलियों के मधुर भजनों, ढोल-मंजीरे की थाप और राम नाम संकीर्तन से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। विशेष रूप से कुकदूर-पंडरिया विकासखंड की राम संकीर्तन मंडली की मनमोहक प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

संकीर्तन प्रतियोगिता में मारियाटोला अव्वल

आयोजन के अंतर्गत आयोजित राम संकीर्तन प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रथम स्थान मित्र युवा मंडली राम संकीर्तन मारियाटोला,द्वितीय स्थान  राम संकीर्तन मंडली जरती,तृतीय स्थान  राम संकीर्तन मंडली, जंगलपुर

विजेता मंडलियों को नगद सहयोग राशि से सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार की 3000 की राशि युवा मुट्ठी द्वारा प्रदान की गई। द्वितीय पुरस्कार माधव कुंज, यशेश पटेल एवं रामाडी पटेल के सहयोग से तथा तृतीय पुरस्कार में 2001 एवं लक्की चंद्रवंशी टूर एंड ट्रेवल्स द्वारा 1001 की राशि प्रदान की गई।

श्री सीता राम संकीर्तन में सम्मान ने बढ़ाया भक्ति भाव

युवा मुट्ठी की पहल पर महोत्सव में शामिल सभी राम संकीर्तन एवं मानस मंडलियों का आत्मीय सम्मान किया गया। समाजसेवी अशोक गुरुजी के माध्यम से प्रत्येक मंडली को ₹151 की सम्मान निधि, भगवान श्रीराम की प्रतिमा एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने मंडलियों के प्रति कृतज्ञता और रामभक्ति के भाव को और दृढ़ किया।

सामूहिक सहभागिता से सफल हुआ आयोजन

कार्यक्रम की सफलता में ग्राम के बुजुर्गों का आशीर्वाद, माताओं-बहनों का सहयोग, बच्चों की सहभागिता, ग्राम पंचायत नेऊरगांव खुर्द के सरपंच, उपसरपंच, पंचगण एवं संपूर्ण पंचायत टीम का विशेष योगदान रहा।अंत में आयोजन समिति ने सभी आगंतुक मंडलियों, सहयोगकर्ताओं और समस्त ग्रामवासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।रामधुनी संपन्न हुई, लेकिन युवा मुट्ठी द्वारा जगाई गई सेवा और सहयोग की यह लौ नेऊरगांव खुर्द में निरंतर जलती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button