आम चर्चा

मोदी के जन्मोत्सव पर प्रत्येक बूथ में जलेंगे 101 दीप — नितेश अग्रवाल

आशु चंद्रवंशी,कवर्धा।  भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान को लेकर लोहारा मंडल की कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री नितेश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर अभियान को बूथ स्तर तक सफल बनाने का आह्वान किया।

जिसने जीवन संवारा, उसे आशीर्वाद हमारा

जिला महामंत्री नितेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और गरीबों के उत्थान को समर्पित है। इसलिए भाजपा का संकल्प है कि उनके जन्मदिवस को उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा, संकल्प और समर्पण के रूप में मनाया जाए। इसी संकल्प के तहत 17 सितंबर को शाम 7 बजे जिसने जीवन संवारा, उसे आशीर्वाद हमारा’ के भाव के साथ लोहारा मंडल के प्रत्येक बूथ पर 101 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे, जो प्रधानमंत्री जी के प्रति कृतज्ञता और आशीर्वाद के प्रतीक होंगे।

एक साथ चलेंगे सेवा संकल्प के सभी प्रमुख कार्यक्रम

महामंत्री नितेश अग्रवाल ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद का दिया, 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति गाथा, सेवा मेरा योगदान और जनसेवक महाकुंभ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी कार्यक्रमों को एक साथ समन्वय बनाकर प्रत्येक बूथ तक पहुंचाया जाएगा। महामंत्री नितेश अग्रवाल के द्वारा सभी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई और प्रत्येक कार्यक्रम के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा का सेवा संकल्प ही है – अंत्योदय से सर्वोदय, सेवा ही संगठन और राष्ट्र प्रथम के मंत्र के साथ मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और समाज के हर वर्ग से आत्मीय संपर्क स्थापित करना।

कार्यशाला में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यशाला में लोहारा मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष परेटन वर्मा, मंडल अध्यक्ष लालाराम साहू, महामंत्री जलेश्वर वर्मा, रेखचंद पटेल, फिरत पटेल, परदेशी पटेल, किसन सोनी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष हेमंत साहू, महिला मोर्चा से श्रीमती किरण चौबे सहित शक्ति केंद्र संयोजक, सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button