आम चर्चा

युवा नेता मोहन चन्द्रवंशी ने दी कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना

आशु चंद्रवंशी,बोड़ला। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर युवा नेता मोहन चन्द्रवंशी ने जिलेवासियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मोहन चन्द्रवंशी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, प्रेम, कर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व हमें भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने और समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्व को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाने तथा समाज में शांति एवं सौहार्द की भावना को मजबूत करने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करते हुए पुनः कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button