आम चर्चा

चंद्रनाहू युवा कुर्मी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश और कबीरधाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष सूर्या चंद्रवंशी का हुआ स्वागत

आशु चंद्रवंशी, कवर्धा। चंद्रनाहू युवा कुर्मी प्रकोष्ठ के प्रदेशअध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आज राकेश (सोनू) चंद्रवंशी कवर्धा स्थित कुर्मी छात्रावास पहुंचे जहां समाज के युवाओं ने फूल माला और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया । इस दौरान कबीरधाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष सूर्या चंद्रवंशी का भी सामाजिक लोगो ने स्वागत कर दोनों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिए। दोनों के नियुक्ति से समाज में हर्ष का माहौल है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्रवंशी ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी चुनौती भी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ दायित्व का निर्वहन करेंगे। उनका उद्देश्य समाज के युवाओं शैक्षणिक और को संगठित कर उन्हें सामाजिक, आगे बढ़ाना रहेगा साथ ही सामाजिक गतिविधियों से युवाओं को जोड़ना तथा समाज को एकजुट कर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाने का दावा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button