आम चर्चा

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 को सफल बनाने के लिए जिला भाजपा पूरी तरह सक्रिय और प्रतिबद्ध

आशु चंद्रवंशी,कवर्धा।भारतीय जनता पार्टी जिला कबिरधाम द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला मगलवार को यूथ क्लब भवन में पंडित दीनदयाल  प्रशिक्षण कार्यशाला  सम्पन्न हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष  राजेंद्र चंद्रवंशी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलन, वंदे मातरम् व राज्यगीत के सामूहिक गायन के साथ आयोजन का शुभारंभ हुआ। अतिथियों को शाल व स्वदेशी वस्तुओं से बने स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया गया। संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प
उद्घाटन सत्र में जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने कार्यशाला की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशिक्षण ही संगठन की शक्ति है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से आग्रह किया कि प्रत्येक मंडल व बूथ स्तर पर भी इसी प्रकार प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएं, ताकि कार्यकर्ता वैचारिक रूप से सशक्त और संगठित रूप से सक्रिय बनें। प्रथम सत्र में जिला प्रभारी तेजपाल शर्मा ने शोसल मिडिया प्लेटफार्म पर विस्तृत प्रकाश डाला l उन्होंने पार्टी के इतिहास, विचारधारा और संगठनात्मक विकास पर विस्तार से चर्चा किया । उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र राष्ट्र प्रथम की भावना है, जिसे कार्यकर्ता अपने आचरण में उतारें।

नवाचार से लेकर पंच परिवर्तन तक गहन मंथन
द्वितीय सत्र में विधानसभा सह योजना बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ।
तृतीय सत्र में पीपीटी प्रशिक्षण नवाचार की अध्यक्षता तेजपाल शर्मा प्रदेश शह संयोजक सोशल मिडिया तेजपाल शर्मा  ने की l श्री शुक्ला ने संगठनात्मक नवाचार एवं कार्यप्रणाली में आधुनिक तकनीकों (सोशल मिडिया प्लेटफार्म ) के उपयोग पर मार्गदर्शन दिया। तृतीय सत्र पीपीटी पंच परिवर्तन के मुख्यवक्ता  श्री सच्चिदानंद उपासने ने की। उन्होंने ने अपने प्रभावी वक्तव्य में कहा कि पंच परिवर्तन के माध्यम से भाजपा समाज के हर वर्ग तक विकास और सुशासन का संदेश पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

जिज्ञासा समाधान के साथ हुआ समापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के  समापन सत्र की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा श्री अशोक साहू ने की l उन्होंने कार्यकर्ताओं की  जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन और सक्रियता पर बल दिया।

कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष परेटन वर्मा, अशोक चंद्रवंशी, नितेश अग्रवाल, दुर्गेश ठाकुर, रामकुमार भट्ट, विजय लक्ष्मी तिवारी, विदेशी राम धुर्वे, अनिल ठाकुर, संतोष पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, मंडलों की प्रशिक्षण टोली एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का यह है मुख्य उद्देश्य – सच्चिदानंद उपासने

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के मुख्यवक्ता श्री सच्चिदानंद उपासने ने प्रशिक्षण के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए बताया की भाजपा ऐसे आयोजनों को लगातार करती है l जिससे संगठनात्मक ऊर्जा, वैचारिक स्पष्टता और आगामी अभियान की ठोस तैयारी और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरता है । उन्होंने बताया पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 को सफल बनाने के लिए जिला भाजपा पूरी तरह सक्रिय और प्रतिबद्ध नजर आई। यह कार्यशाला आने वाले समय में संगठनात्मक मजबूती और प्रभावी जनसंपर्क अभियान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button