आम चर्चा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी स्वीकृति : ग्राम बैहरसरी को मिली बड़ी सौगात,41.45 लाख की लागत से बनेगा गौरवपथ, विधि-विधान से भूमिपूजन हुआ संपन्न

बोड़ला। ग्राम बैहरसरी के लिए आज का दिन विकास के एक नए अध्याय की शुरुआत लेकर आया। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सड़क निर्माण की स्वीकृति दिया था। स्कूल जाने वाले बच्चों और ग्रामीणों की सुविधा के लिए 41.45 लाख रुपये की लागत से बनने वाली हाईस्कूल तक की गौरवपथ सड़क का विधि-विधान से भूमिपूजन संपन्न हुआ।

भाजपा सरकार में विकास की राह पर ग्राम बैहरसरी

इस अवसर पर भाजपा मंडल बोड़ला के महामंत्री अमित वर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, भाजपा सरकार जनता के लिए संकल्प के साथ काम कर रही है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी के नेतृत्व में क्षेत्र के हर गांव तक विकास की रोशनी पहुँच रही है। बैहरसरी के बच्चों को अब कीचड़ और खराब रास्तों से मुक्ति मिलेगी, यह गौरवपथ शिक्षा और सुगम आवागमन का मार्ग प्रशस्त करेगा।

कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता विदेशीराम धुर्वे एवं जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामकिंकर वर्मा,
वरिष्ठ भाजपा नेता बरसतीलाल वर्मा, भगवती प्रसाद वर्मा,जनपद उपाध्यक्ष नंद श्रीवास एवं जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा मनीराम साहू,वरिष्ठ नेता दिलीप वर्मा, श्रवणगिरी गोस्वामी एवं शाला विकास समिति अध्यक्ष बद्री प्रसाद वर्मा,ईश्वरी वर्मा, फागुराम वर्मा एवं सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष राजेश वर्मा,सरपंच नरेंद्र वर्मा, पुरन वर्मा, गोरेलाल वर्मा, अजय वर्मा, प्रहलाद वर्मा और रवि वर्मा,बूथ अध्यक्ष रामफल वर्मा और सुदर्शन वर्मा सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस सौगात के लिए खुशी जाहिर करते हुए उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button