Uncategorized

सगे भाइयों पर जानलेवा हमला करने के बाद फरार मुख्य आरोपी को लोहारा पुलिस ने किया गिरफ्तार

कवर्धा। सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के गगरिया खम्हरिया रोड़ पर बाइक सवार सगे भाइयों पर जानलेवा हमला करने के बाद फरार मुख्य आरोपी मंगलू साहू को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद आरोपी लगातार ठिकाने बदल-बदल कर छिप रहा था। मुखबिर की सूचना पर ग्राम सिंघनगढ़ में स्कूल के पीछे घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया।

आरोपी के कब्जे से हमले में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया है। घटना 29 जुलाई की रात 8 बजे की है। पीड़ित नोहर साहू ग्राम बिरनपुर, थाना साजा (बेमेतरा) का रहने वाला है। घटना की रात वह साप्ताहिक बाजार से होटल बंद कर अपने छोटे भाई डिगेश के साथ मोटर साइकिल से गांव लौट रहा था। तभी आरोपी मंगलू साहू और उसके तीन अन्य साथियों ने दोनों पर डंडे से जानलेवा हमला कर दिया था। मुख्य आरोपी मंगलू साहू फरार था, जिसे पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में धारा 307, 294, 34 के तहत अपराध दर्ज है। पेशी के बाद आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है। तीन अन्य आरोपी आरिफ खान, संजय साहू और सुनील साहू की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button