आम चर्चा

जिले में शैक्षणिक समस्याओं को लेकर एबीवीपी ने किया प्रर्दशन

कवर्धा। जिले में शैक्षणिक समस्याओं को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने जोरदार प्रदर्शन किया। कवर्धा के भारत माता प्रतिमा स्थल से दोपहर 1 बजे रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट घेरने निकले, लेकिन भोजली तालाब के पास पुलिस ने कार्यकर्ताओं रोक दिया। घेराव के दौरान पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

घेराव के पूर्व भारत माता प्रतिमा स्थल पर अभाविप कार्यकर्ता जुटे। सभा के दौरान अभाविप के प्रदेश मंत्री मनोज वैष्णव ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब से कांग्रेस की सरकार आई है, शैक्षणिक व्यवस्था का बुरा हाल है। कुई- कुकदूर में कॉलेज तो खुल गया है, लेकिन भवन नहीं बना है। इससे यह कॉलेज पुराने हाईस्कूल भवन में संचालित है। बताया कि प्राइवेट स्कूलों में मनमाना फीस वसूला जा रहा है। पसंदीदा दुकानों से किताबें, बैग, यूनिफार्म लेने पालकों को बाध्य किया जा रहा है। वहीं छात्रों को स्कॉलरशिप भी नहीं मिल पा रहा है। इन्हीं सब समस्याओं को लेकर अभाविप ने प्रदर्शन किया।

व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी अभाविप के जिला संयोजक तुषार चंद्रवंशी ने बताया कि कॉलेजों में प्राचार्य नहीं है। पीजी कॉलेज प्राचार्य पर 3 कॉलेज का प्रभार है। आरोप है कि करपात्री स्कूल में छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

निजी स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। प्रदर्शन के बाद अभाविप ने एसडीएम पीसी कोरी को ज्ञापन सौंपा। शैक्षणिक व्यवस्था नहीं सुधरने की स्थिति में उग्र आंदोलन करने चेतावनी दी है। प्रदर्शन में अभाविप के तुलसी यादव, विनायक वर्मा, कृष्णा साहू, गजाधर वर्मा, मिथलेश साहू, अजय प्रशांत बंजारे, सचिन धुर्वे समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button