आम चर्चा

राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के विरोध मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बोड़ला ने की पत्रकार वार्ता :मोदी राज में आम जनता की आवाज उठाना या भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलना गुनाह हो गया है – पीतांबर वर्मा

कवर्धा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बोड़ला के द्वारा विश्रामगृह बोड़ला में पत्रकार वार्ता लिया गया। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पीतांबर वर्मा के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से बताया गया कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में आज आम लोगों का आवाज उठाना, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है। राहुल गांधी के संसदीय निष्कासन के मुद्दे पर ली गई पत्रकार वार्ता में ब्लॉक अध्यक्ष पीतांबर वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता को समाप्त करना मोदी सरकार की हताशा को दर्शाता है। घटनाक्रम का सिलसिलेवार ब्यौरा उन्होंने रखा।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीतांबर वर्मा ने आगे कहा कि राहुल गांधी को सिर्फ टारगेट किया जा रहा है, असली मकसद अडानी को बचाना है। अगर कोई भी उनसे सवाल करे तो उन्हें चुप करा दिया जाता है। विपक्षी नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, ईडी, सीबीआई व झूठे मामलों का इस्तेमाल कर निशाना बनाया जा रहा है।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द करने व दो साल की सजा देने के मामले पर आक्रोश जताते हुए कड़ी निंदा की।

प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य रूप से पितांबर वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बोड़ला ,अमर सिंह वर्मा सरपंच संघ जिलाअध्यक्ष,अमित अवस्थी महामंत्री जिला कांग्रेस,राजकुमार तिवारी प्रवक्ता जिला कांग्रेस, दीपक माग्रे मिडिया प्रभारी,अमित वर्मा जोन प्रभारी पोंडी,शोभा बंजारे सहित कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button