आम चर्चा

रेस्क्यू टीम 4 श्रमिकों को छुड़ाकर कबीरधाम लौटी :कलेक्टर और एसपी ने सभी श्रमिकों से चर्चा कर उनका हाल जाना

कवर्धा। तमिलनाडु के करूर जिले में बंधक बनाए गए जिले के चार श्रमिकों को छुड़ाकर रेस्क्यू टीम सकुशल लौट आई है। कलेक्टर और एसपी ने सभी श्रमिकों से चर्चा कर उनका हाल जाना। कलेक्टर ने सभी का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर श्री महोबे ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सभी श्रमिकों को सकुशल उनके घर पहुंचाया जाएगा। गौरतलब है कि वनांचल क्षेत्र, पंडरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत अमानिया के आश्रित गांव अमलीटोला के 4 युवा बैगा के तमिलनाडु राज्य में ठेकेदार द्वारा बंधुआ मजदूर बनाए जाने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर जनमेजय महोबे ने 5 सदस्यीय अधिकारियों की टीम गठित की।

5 अक्टूबर को थाना कुकदूर में करन सिंह बैगा के पिता रूपसिंह बैगा के द्वारा शिकायत की गई थी। 6 अक्टूबर को इसकी पुष्टि किए जाने के बाद कलेक्टर ने करूर जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, श्रमायुक्त को अवगत कराया। 7 अक्टूबर को बंधक श्रमिकों के सकुशल वापसी के लिए जिला स्तर पर 5 सदस्यीय टीम जिसमें नायब तहसीलदार, श्रम निरीक्षक, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, पुलिस निरीक्षक एवं प्रधान आरक्षक रवाना हुई थी। स्थानीय जिला प्रशासन के निर्देश पर करूर जिले के ईसीसी फैक्ट्री में उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button