आम चर्चा

कॉमर्स के छात्रों ने लगाया गुपचुप स्टॉल, पढ़ाई के साथ सीखा कमाई का हुनर

आशु चंद्रवंशी ,कवर्धा। शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत कौशल संवर्धन पाठ्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनोखी पहल की गई। वाणिज्य विभाग द्वारा अर्न विद लर्न योजना के अंतर्गत एक दिवसीय गुपचुप पानीपुरी स्टॉल का आयोजन किया गया।

उद्यमिता का दिया व्यावहारिक पाठ

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता, व्यावहारिक ज्ञान, टीम वर्क और वित्तीय प्रबंधन के कौशल को विकसित करना था। छात्र-छात्राओं ने किताबी ज्ञान को धरातल पर उतारते हुए व्यवसाय की बारीकियां सीखीं।

प्राचार्य ने किया उद्घाटन

स्टॉल का उद्घाटन प्रभारी प्राचार्य उमेश कुमार पाठक एवं आईक्यूएसी समन्वयक सनत कुमार देवांगन ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे व्यावहारिक अनुभव विद्यार्थियों को भविष्य में आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

छात्रों ने संभाला लेखा-जोखा

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने न केवल स्वादिष्ट और हाइजीनिक गुपचुप तैयार किए, बल्कि लागत, बिक्री और मुनाफे का लेखा-जोखा भी खुद संभाला। कॉलेज के प्राध्यापकों और सहपाठियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्टॉल का लुत्फ उठाया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

इनकी रही मुख्य भूमिका

इस गतिविधि में संजय, दुर्गा, भगवती कविता एवं उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष योगेश ध्रुव और स्टाफ सदस्य जयंक खुराना एवं कोमल मिश्रा का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button