आम चर्चा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बोडला द्वारा कन्या भोज कार्यक्रम का आयोजन, कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद

आशु चंद्रवंशी,बोड़ला । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या भोज कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में कन्याओं को माता रानी का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया तथा उन्हें भोजन कराकर उपहार भेंट किए गए।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कन्या पूजन के माध्यम से समाज में नारी शक्ति के सम्मान, संस्कार एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया।

नगर मंत्री ईश्वर वर्मा ने कहां कि भारतीय परंपरा में कन्याओं को देवी स्वरूप माना गया है और उनका सम्मान करना हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण अंग है। विद्यार्थी परिषद सदैव भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता एवं सेवा भाव को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से समाज के बीच कार्य करती रही है।

नगर छात्रा प्रमुख निकिता चंद्रवंशी ने कहा कि कन्याओं का सम्मान केवल धार्मिक परंपरा तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि प्रत्येक बेटी को शिक्षा, सुरक्षा, समान अवसर एवं सम्मान प्रदान करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। समाज में नारी शक्ति के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करना समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम का समापन कन्याओं के सुखद, उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की कामना के साथ किया गया। इस आयोजन ने सेवा, श्रद्धा और भारतीय संस्कारों के प्रति समर्पण का संदेश दिया। इस अवसर प्रांत कार्यसमिति सदस्य गजाधर वर्मा, वेदांत चौहान, रूपेश भट्ट, मनोज, कविता साहू, निकिता चन्द्रवंशी, निशु निर्मलकर, करुणा, विक्रांत, कल्पना साहू, तमेश्वरी वर्मा, भगवती मरकाम, रेशमी कुर्रे, छत्रपाल वर्मा, सूरज वर्मा उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button