आम चर्चा

नारी शक्ति वंदन अधिनियम देशहित में ऐतिहासिक निर्णय : राजेंद्र चंद्रवंशी

आशु चंद्रवंशी,कवर्धा । 16 अप्रैल को संसद में पारित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने राष्ट्रहित में एक ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि यह देश की मातृशक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में एक निर्णायक कदम है। उन्होंने कहा कि यह कानून भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को और अधिक समावेशी, मजबूत और प्रतिनिधित्वपूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चंद्रवंशी ने कहा कि ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ का सम्मान और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी आज प्रदेश की पहचान बन चुकी है। उन्होंने बताया कि राज्य में महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव उच्च स्थान दिया गया है। वैदिक काल से लेकर वर्तमान समय तक महिलाओं ने समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार की विभिन्न योजनाएं इस परंपरा को आधुनिक रूप में सशक्त कर रही हैं, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर सम्मानपूर्वक जीवन जी रही हैं।
श्री चंद्रवंशी ने छत्तीसगढ़ सरकार की पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण के माध्यम से महिलाओं को नेतृत्व का अवसर मिला है, जिसका सकारात्मक प्रभाव जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही ‘महतारी वंदन योजना’ जैसी योजनाएं माताओं-बहनों को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बना रही हैं।
उन्होंने अंत में कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ आने वाले समय में देश की राजनीति और नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button