बोड़ला में मेगा स्वास्थ्य शिविर बना जनसेवा का उदाहरण : 468 मरीजों को मिला लाभ,150 गर्भवती महिलाओं सहित 300 महिलाओं को विशेष लाभ, वनांचल से उमड़ी भीड़

आशु चंद्रवंशी, कवर्धा। रानी दुर्गावती जनकल्याण परिषद, बोड़ला द्वारा हिन्दू संगम परिसर में बुधवार को एक दिवसीय मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस भव्य मेगा शिविर का शुभारंभ सभी डॉक्टरों व आयोजन समिति के सदस्यों ने मिलकर भारत माता व भगवान धन्वंतरी के तैल चित्र में दीपप्रज्वलित कर किया l इस मेगा शिविर में कुल 468 मरीजों ने लाभ उठाया, जिसमें विशेष रूप से वनांचल क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि 300 महिलाओं को सीधे लाभ मिला, जिनमें 150 गर्भवती महिलाएं शामिल थीं। मातृशक्ति के स्वास्थ्य को केंद्र में रखकर किए गए इस प्रयास को क्षेत्र में व्यापक सराहना मिल रही है।
प्रदेश के दिग्गज डॉक्टरों ने दी निःस्वार्थ सेवाएं
शिविर में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और कवर्धा के सुप्रसिद्ध व अनुभवी डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं प्रदान की जिले के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी और उनकी टीम भी रही । प्रमुख रूप से डॉ विनोद तिवारी ऑर्थो सर्जन बिलासपुर डॉक्टर आशा जैन, डॉ नवनीत सिंह ठाकुर शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ.सोनल शर्मा, डॉ धीरज कुमार,डॉ शिवेश मानिकपुरी, डॉ प्रेम कांत मिश्रा, डॉ जितेंद्र वर्मा,डॉ बलराम जयसवाल,डॉ योगिता चंद्रवंशी, डॉ प्रियंका सिंह परिहार, डॉ संपत्ति,डॉ. शालिनी जैन अग्रवाल, डॉ. मानसी गुलाटी, डॉ. अपर्णा वर्मा, डॉ. प्रियंका पंडा सहित स्त्री रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग, जनरल फिजिशियन एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच एवं परामर्श किया।डॉक्टरों की टीम ने ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों से आए मरीजों को गंभीरता से जांच कर उचित सलाह दी, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली l
निःशुल्क जांचों का मिला व्यापक लाभ
शिविर में विभिन्न आधुनिक जांच सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं, जिनका लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने लिया,जिसमें सोनोग्राफी 80, एक्स-रे – 22, लैब जांच – 85,स्किन परीक्षण – 22,नेत्र परीक्षण –50 जिसमें 33 मरीजों के आँखों में मोतियाबिंद चिन्हकित की गईं l
नाक कान गला के 40 मिरोजों की जांच कर इलाज की गईं l क्षेत्र के विशेष कर महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 20 ऐसे मरीज महिलाओं पता चला जिनको हाई रिस्क जोन में रखा गया है lइन सभी सेवाओं को पूरी तरह निःशुल्क रखा गया, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को विशेष लाभ मिला।
मातृशक्ति के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस
शिविर में महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया। गर्भावस्था जांच, स्त्री रोग परामर्श, पोषण संबंधी सलाह एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। विशेषज्ञों ने महिलाओं को जागरूक करते हुए नियमित जांच और संतुलित आहार की आवश्यकता पर भी बल दिया।
साप्ताहिक सेवा की स्थायी शुरुआत
इस अवसर पर क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में ‘साप्ताहिक मातृशक्ति चिकित्सा सेवा केंद्र’ का शुभारंभ किया गया। अब प्रत्येक बुधवार को महिलाओं के लिए नियमित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे क्षेत्र को निरंतर लाभ मिलेगा।
जनसेवा के संकल्प को मिली मजबूती
रानी दुर्गावती जनकल्याण परिषद द्वारा पूर्व में आयोजित हिन्दू संगम और होली मिलन जैसे सफल आयोजनों के बाद यह स्वास्थ्य शिविर ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुआ है।
क्षेत्रवासियों ने की सराहना
स्थानीय नागरिकों ने परिषद के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं, जो वास्तव में समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है।
डॉक्टरों का किया गया सम्मान
आयोजन समिति के अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता, चंद्रशेखर वर्मा, दुर्गेश वर्मा, विदेशी राम धुर्वे,शिवनाथ वर्मा,नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाटिल ने मेगा शिविर में सेवा देने आए सभी डॉक्टरों को स्मृति चिन्ह के रूप में रामचरितमानस रामलाल की तस्वीर व दंड भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया l



