आम चर्चा

17 महीनों से अधूरा पड़ा साइंस चौक निर्माण कार्य, नगर पालिका की लापरवाही उजागर – एनएसयूआई

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नवीन जायसवाल जी के मार्गदर्शन में ज्ञापन सौंपा गया


आशु चंद्रवंशी,कवर्धा। शासकीय पी.जी. कॉलेज के सामने बन रहे साइंस चौक निर्माण कार्य को लेकर एनएसयूआई ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आज एनएसयूआई के जिला महासचिव अमन वर्मा के नेतृत्व में मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की गई।

एनएसयूआई जिला महासचिव अमन वर्मा ने बताया कि साइंस चौक निर्माण का कार्य लगभग 17 महीनों से अधूरा पड़ा हुआ है, लेकिन नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी की भेंट चढ़ गया है, जबकि नगर पालिका द्वारा अब तक ठेकेदार के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई या नोटिस जारी नहीं किया गया।

पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष मेहुल सत्यवंशी ने नगर पालिका अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष को शहर के विकास की चिंता नहीं है। वे सिर्फ सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियो बनाने में व्यस्त हैं, जबकि कॉलेज परिसर का महत्वपूर्ण निर्माण कार्य महीनों से अधूरा पड़ा है। कॉलेज परिसर के साइकिल स्टैंड की जगह को साइंस चौक निर्माण के लिए उपयोग किया जा रहा है, लेकिन निर्माण में लापरवाही के कारण कॉलेज का मुख्य द्वार अधूरा और अव्यवस्थित नजर आ रहा है।

एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो नगर पालिका अध्यक्ष और प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।

आज ज्ञापन देने प्रमुखरूप से आकाश केशरवानी, सूरज वर्मा,धनेश पाली ,खोरबरहरा साहू,भुनेश्वर पटेल,विष्णु नेताम,नरेंद्र वर्मा,आशीष चंद्रवंशी,वैभव ठाकुर,सुजल ठाकुर,शिवेंद्र वर्मा,तुषार वर्मा,आशीष साहू,रूपेश साहू,लक्ष्मण यादव, जितेंद्र चंद्रवंशी, भूपेंद्र ठाकुर एवं अधिक संख्या में एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button