गांजा तस्करी में फरार आरोपी को बोड़ला पुलिस ने जबलपुर से किया गिरफ्तार

आशु चंद्रवंशी ,बोड़ला । गांजा तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को बोड़ला पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले से पकड़कर न्यायालय में पेश किया।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी योगेंद्र पाल उर्फ अरविंद, पिता रघुवर सिंह, निवासी पोंडी राजघाट, थाना कटंगी, जिला जबलपुर (म.प्र.) के खिलाफ थाना बोड़ला में अपराध क्रमांक 157/2019 एवं प्रकरण क्रमांक 108/2020 के तहत धारा 20(ख), 2(ब) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज था।
मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ स्थायी वारंट भी जारी किया गया था। इस पूरे मामले में बोड़ला पुलिस कि टीम जिसमे प्रधान आरक्षक मनीराम, आरक्षक मनीष झरिया, अमर पटेल कि मुख्य भूमिका रही।
बोड़ला पुलिस ने लगातार तलाश करते हुए आरोपी को जबलपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।



