इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय पंडरिया में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का हुआ आयोजन

आशु चंद्रवंशी,कवर्धा। स्थानीय इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय पंडरिया के विज्ञान संकाय द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, रायपुर और राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित और समर्थित था।
विकसित भारत में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन सिंह राजपुत (सहायक प्राध्यापक, समाजशास्त्र) ने की। इस वर्ष विज्ञान दिवस की मुख्य थीम वूमेन इन साइंस, कैटलाइजिंग इन विकसित भारत” रखी गई थी।मुख्य वक्ता डॉ. अनिल कुमार शर्मा (सहायक प्राध्यापक, सूचना प्रौद्योगिकी, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कवर्धा) ने तकनीक और विज्ञान के सामंजस्य पर प्रकाश डाला। वही विशिष्ट वक्ता शासकीय राजमाता विजयाराजे सिंधिया कन्या महाविद्यालय कवर्धा के रसायन शास्त्र के सहायक प्राध्यापक डॉ बीरेंद्र कुमार ने दैनिक जीवन में विज्ञान की उपयोगिता और महत्व को विस्तार से समझाया।
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह
विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जैसे वैज्ञानिक रंगोली,प्रश्नमंच (क्विज),पोस्टर प्रतियोगिता रखा गया था। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासाओं के समाधान के लिए विषय विशेषज्ञों से प्रश्न भी पूछे, जिससे सत्र काफी संवादात्मक रहा।
सहायक प्राध्यापक ओमप्रकाश देवांगन ने किया आभार
कार्यक्रम के संयोजक ओमप्रकाश देवांगन (सहायक प्राध्यापक, गणित) ने बताया कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है और उन्हें नवाचार की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर तथा राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, भारत सरकार के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के अंत में संयोजक ओमप्रकाश देवांगन ने उपस्थित सभी सहायक प्राध्यापकों, अतिथि व्याख्याताओं, कार्यालयीन कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।



