खड़ौदा में विकास की बयार : 30 लाख के कार्यों का भूमिपूजन, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में संवर रहा क्षेत्र

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है। इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत खड़ौदा में 30 लाख की लागत से बनने वाले नए पंचायत भवन और पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
उपमुख्यमंत्री के विजन की सराहना
कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल बोड़ला के महामंत्री अमित वर्मा ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा, विजय भैया के नेतृत्व में कवर्धा क्षेत्र विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उनका लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुँचाना है। पंचायत भवन और पुलिया जैसी मूलभूत सुविधाएं ग्रामीणों के जीवन को सुगम बनाएंगी। यह डबल इंजन सरकार के प्रति जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है।
क्षेत्रीय विकास पर जोर
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनीराम साहू ने अपने संबोधन में कहा, क्षेत्र की जनता लंबे समय से इन विकास कार्यों की प्रतीक्षा कर रही थी। उपमुख्यमंत्री जी ने न केवल इन मांगों को सुना, बल्कि बजट स्वीकृत कराकर आज काम भी शुरू करवा दिया है। कबीरधाम जिले में सड़क, सिंचाई और शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य हो रहे हैं, वे क्षेत्र की तस्वीर बदल देंगे।
गणमान्य जनों की उपस्थिति
भूमिपूजन कार्यक्रम में मंडल भाजपा उपाध्यक्ष लालचंद साहू, सरपंच संघ जिला अध्यक्ष मंडल महामंत्री राजेश साहू, जनपद सदस्य प्रतिनिधि छोटूराम चंद्रवंशी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही सरपंच दुजेराम साहू, अजय वर्मा, नोहर धुर्वे, गजेंद्र साहू, दीपक साहू, कामता निर्मलकर, और चोवा साहू सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।
ग्रामीणों में हर्ष, जताया आभार
30 लाख के इन निर्माण कार्यों से जहाँ ग्राम पंचायत के प्रशासनिक कार्यों में सुगमता आएगी, वहीं पुलिया निर्माण से बरसात के दिनों में होने वाली आवागमन की समस्या का स्थाई समाधान होगा। ग्रामीणों ने इन सौगातों के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और शासन का आभार व्यक्त किया है



