आम चर्चा

होली पर बोड़ला पुलिस का फ्लैग मार्च: हुड़दंगियों को सख्त चेतावनी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

आशु चंद्रवंशी,बोड़ला। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए बोड़ला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी रूपक शर्मा के नेतृत्व में नगर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च के दौरान उप निरीक्षक गोविंद चंद्रवंशी, सहायक उप निरीक्षक प्रहलाद चंद्रवंशी और थाने का समस्त बल मुस्तैदी के साथ सड़क पर उतरा।

पुलिस के जवानों ने बाजार चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल मार्च किया। संवेदनशील क्षेत्रों का मुआयना कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।आम नागरिकों के बीच सुरक्षा का भरोसा जगाया।

हुड़दंगियों और अपराधियों पर रहेगी पैनी नजर

पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि त्योहार की आड़ में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। विशेष रूप से निम्नलिखित गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही तय है। सहायक उप निरीक्षक गोविंद चंद्रवंशी ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाना, तीन सवारी बैठाना या तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना।जबरन रंग लगाना, छेड़छाड़, गाली-गलौज या वाद-विवाद करना।मारपीट या हुड़दंग करने वाले तत्वों की पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी की जाएगी। वही अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि यदि शांति भंग करने या डर का माहौल बनाने का प्रयास किया गया, तो पुलिस कठोर वैधानिक कार्यवाही करेगी।

आम जनता से किए अपील

बोड़ला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे होली का पावन पर्व शांति, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर देने का आग्रह किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button