आम चर्चा

बोड़ला थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न: आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील

आशु चंद्रवंशी,बोड़ला।  आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत बोड़ला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में स्थानीय प्रशासन, पुलिस अधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया और त्यौहार को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया।

अधिकारियों ने लिए सुझाव और दिए निर्देश

बैठक के दौरान नायब तहसीलदार रितु श्रीवास और उप निरीक्षक गोविंद चंद्रवंशी ने उपस्थित नागरिकों से क्षेत्र की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर राय ली। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान हुड़दंग करने वालों और शांति भंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। शांति समिति के सदस्यों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।


बैठक में ,जनप्रतिनिधि,पत्रकार,सरपंच,कोटवार रहे शामिल

बैठक के अंत में सभी ने एक स्वर में शांतिपूर्ण ढंग से रंगों का त्योहार मनाने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे ताकि आमजन बिना किसी भय के त्योहार का आनंद ले सकें। बैठक में नायब तहसीलदार रीतू श्रीवास,उप निरीक्षक गोविंद चंद्रवंशी, सहायक उप निरीक्षक प्रहलाद चंद्रवंशी, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाटिल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष लव निर्मलकर,जनपद सदस्य प्रतिनिधि नरेश चंद्रवंशी, पत्रकार आशु चंद्रवंशी,मुकेश अवस्थी, सुनील केसरवानी,जीवन यादव,राजेश कश्यप,मोहन कश्यप,दुर्गेश गुप्ता सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए सरपंच, कोटवार और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button