युवा कांग्रेस कवर्धा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में निकाली मशाल यात्रा

कवर्धा: भारतीय युवा कांग्रेस विधानसभा कवर्धा द्वारा शाम 6 बजे शहर कांग्रेस भवन से मशाल यात्रा युवा कांग्रेस विधानसभा कवर्धा अध्यक्ष वाल्मिकी वर्मा के #नेतृत्व में शहर के मुख्यगली से होते हुए बाजार मार्ग से सिग्नल चौक तक निकाली गई।यह रैली राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की कथित असंवैधानिक गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित की गई।
युवा कांग्रेस विधानसभा कवर्धा अध्यक्ष #वाल्मिकी वर्मा ने कहा कि नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट के दौरान लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को #अलोकतांत्रिक ढंग से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई विपक्ष की आवाज दबाने के उद्देश्य से की गई है। इसी के विरोध में कवर्धा विधानसभा के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला।
आगे श्री वर्मा ने कहा कि देश की छवि को नुकसान शांतिपूर्ण विरोध से नहीं,बल्कि आयोजन की अव्यवस्थाओं और विवादों से पहुंचा है।उन्होंने विभिन्न मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि #अंतरराष्ट्रीय मंच पर सरकार की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में रही है।
युवा कांग्रेस समन्वयक कवर्धा #अश्वनी वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस सत्य और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी को उन्होंने पूरी तरह गैरकानूनी बताते हुए तत्काल रिहाई की मांग की।
उक्त कार्यक्रम में जिला महामंत्री गोपाल चंद्रवंशी,महिला शहर अध्यक्ष नारायणी तोंडरे,वकील जुगेश चंद्रवंशी,प्रदेश सचिव अकाश केशरवानी,जनपद सदस्य नेमीचंद पटेल,जनपद सदस्य पवन चंद्रवंशी,सुधांशु बघेल,धनराज वर्मा,जितेंद्र लहरे,माधवेश चंद्रवंशी,ब्लॉक अध्यक्ष बोड़ला रामगोपाल वर्मा,शहर अध्यक्ष कवर्धा हेमंत ठाकुर,ब्रिजेश कौशिक,आनंद चंद्रवंशी,अमन वर्मा,लुकेश वर्मा,रोहित चंद्रवंशी,गिरधर लहरे,पप्पू चंद्रवंशी,मनोज चंद्रवंशी,सोनू चंद्रवशी,प्रमोद योगी,नरेंद्र वर्मा,मुकेश ध्रुर्वे,तुषार वर्मा,मेहुल सत्यवंशी,जागृत बंजारे,चंद्रहास बंजारे,अजय बंजारे,चंद्रशेखर जायसवाल,विजय कौशक,अजित साहू,दोगेन्द्र सेन,विनोद राजपुर,अक्षय अहिरे,धनंजय,वीरेंद्र,अजय पात्रे, पुरुषोत्त वर्मा,राकेश वर्मा,वासुदेव वर्मा,अजय लांझी,राजा,घनश्याम,अमित चंद्रवंशी, गौरव कौशिक,धनेश्वर साहू,हरि पटेल,प्रेमसिंह दयाल,भगवान सिंह,बिरझु,राजेन्द्र सोनी सहित में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



