आम चर्चा

चंद्रनाहू युवा कुर्मी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बने कवर्धा के राकेश (सोनू) चंद्रवंशी

आशु चंद्रवंशी,कवर्धा। चंद्रनाहू कुर्मी समाज के लिए यह गौरव का क्षण है कि कबीरधाम जिले के भगतपुर निवासी राकेश (सोनू) चंद्रवंशी को छत्तीसगढ़ प्रदेश चंद्रनाहू युवा कुर्मी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से पूरे प्रदेश के कुर्मी समाज में खुशी की लहर है, वहीं युवाओं में विशेष उत्साह और गर्व का माहौल देखा जा रहा है। समाज के केंद्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों सहित वरिष्ठजनों और युवा साथियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश (सोनू) चंद्रवंशी ने इस अवसर पर समाज के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, मार्गदर्शकों एवं युवा साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस जिम्मेदारी का 100 प्रतिशत निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रमुख लक्ष्य समाज के युवाओं को संगठित करना, उन्हें सामाजिक, शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना तथा समाज को एकजुट कर निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button