नेऊरगांव खुर्द में विकास कार्यों की सौगात : 4.83 लाख के कार्यों का हुआ भूमि पूजन

बोड़ला। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नेऊरगांव खुर्द में सोमवार, 23 फरवरी 2026 को विकास कार्यों की झड़ी लगी। गांव के विभिन्न वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार हेतु कुल 4,83,600 रुपये की लागत वाले कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य प्रतिनिधि नरेश चंद्रवंशी उपस्थित रहे।
वार्डवार विकास कार्यों का विवरण
पंचायत द्वारा ग्रामीणों की मांग को देखते हुए निम्नलिखित कार्यों को स्वीकृति दी गई है जिसमें वार्ड नंबर 10: बोर खनन एवं मोटर स्थापना लागत: 1,91,800 रुपये,वार्ड नंबर 12: बोर खनन एवं मोटर स्थापना लागत: 1,91,800 रुपये,वार्ड नंबर 05: सीसी रोड मरम्मत कार्य लागत: 1,00,000 रुपये।
जनपद सदस्य प्रतिनिधि ने गिनाईं प्राथमिकताएं
मुख्य अतिथि नरेश चंद्रवंशी ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही उनका एकमात्र लक्ष्य है। उन्होंने कहा, अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाना हमारी जिम्मेदारी है। नेऊरगांव खुर्द ही नहीं, बल्कि मेरे जनपद क्षेत्र का हर गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा।नरेश चंद्रवंशी ने क्षेत्र के विकास हेतु मुख्य प्राथमिकताएं भी साझा कीं।
गांव के युवा सरपंच एवं उप सरपंच की महत्वपूर्ण भूमिका
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सरपंच नेमसिंह धुर्वे ने कहा कि गांव में मूलभूत सुविधाओं की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा, बोर खनन से वार्ड 10 और 12 में पानी की समस्या हल होगी, वहीं सीसी रोड से आवागमन सुगम होगा। उप सरपंच कुलदीप चंद्रवंशी ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत टीम पूरी पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर जनपद सदस्य प्रतिनिधि नरेश चंद्रवंशी, सरपंच नेमसिंह धुर्वे, उपसरपंच कुलदीप चंद्रवंशी,तरेगांव मैदान सरपंच विश्वनाथ वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रताप धुर्वे, हेमू वर्मा, दीपचंद साहू, मुकेश धुर्वे, अंबिका मानिकपुरी, पंच प्रतिनिधि रामाधार पटेल, संतोष मानिकपुरी, मोतीलाल पटेल, तुलस निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, कार्यकर्ता एवं पंच गण सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।



