सुकवापारा में पर्वतदनात्मक, श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का होगा भव्य आयोजन

आशु चंद्रवंशी,बोड़ला। ब्लॉक मुख्याल से लगभग 2 किलोमीटर दूर ग्राम सुकवापारा में शुक्रवार 20 से 28 फरवरी 2026 तक पर्वतदानात्मक, श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्री रामकथा _ मंदाकिनी सप्ताह ज्ञान यज्ञ का धार्मिक एवं भक्तिमय आयोजन किया जा रहा है आठ दिवसीय इस आध्यात्मिक कार्यक्रम से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहेगा श्रोताओं को कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा कार्यक्रम का प्रारंभ कलश यात्रा से साथ प्रारंभ होगा जिसके बाद दशविधरनान, पंचांग पूजन वरुण पूजन, जलयात्रा, मंडप प्रवेश, किया जाएगा प्रधानाचार्य पं. आशीष कुमार शास्त्री जी ने बताया कि पर्वतदानात्मक श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्री रामकथा मंदाकिनी की कथा श्रवण करने से ही पुण्य फल की प्राप्ति होती है यह विशाल पर्वतदान व लक्ष्मीनारायण यज्ञ विगत दो वर्षों से कराते आ रहे हैं इस वर्ष यजमान का तीसरा वर्ष हो रहा है समस्त जिले व क्षेत्र के लिए यह सौभाग्य का विषय है ऐसा पुनीत कार्य हमारे कबीरधाम जिले में लगातार हो रहा है कथा व्यास चित्रकूट धाम से अनंत श्री विभूषित हनुमंत पीठाधीश्वर जगदगुरू रामानंदाचार्य स्वामी धीरेंदाचार्य जी के द्वारा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीराम कथा का अमृतपान कराया जाएगा इस अतिपावन दिव्य याग में सपरिवार परिकर पधारकर स्वजीवन को धन्यतम बनाने के लिए भक्तों को आमंत्रित किया गया है यह कार्यक्रम समस्त विश्वकल्याण, सम्पादनार्थ, कामनाएं के लिए किया जा रहा है इस कार्यक्रम के आयोजक तिलकवार परिवार सुकवापारा है।



