आम चर्चा

बोड़ला अजजा मंडल अध्यक्ष लाला धुर्वे को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बोड़ला। अजजा भाजपा समाज संगठन में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। बोड़ला अजजा लाला धुर्वे को अब मण्डल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
बोड़ला स्तर पर नई जिम्मेदारी मिलने के बाद समाज के वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ताओं ने काशी राम उइके को बधाई दी और भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में अजजा समाज और अधिक संगठित एवं सशक्त होगा।
इस अवसर पर मोहन धुर्वे जी, सुनील मानिकपुरी, यश धुर्वे, प्रताप धुर्वे, ईश्वर मेरावी, लवकुमार निर्मलकर, चंदन मानिकपुरी, सोमनाथ धुर्वे, शिवम केशरवानी, श्रीमती माया मेरावी, मुकेश मरकाम, संतोष मरकाम, सुरेश धुर्वे, अजय यादव, मोहन चंद्रवंशी, श्रीराम उइके, अगम उइके, प्रकाश धुर्वे, शंकर साहू, रोहित पटेल सहित अनेक मित्रगण एवं समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नवनियुक्त जिला अजजा महामंत्री काशी राम उइके ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के हित, अधिकार और विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष ध्यान देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button